Jharkhand Assembly Election 2019: आजसू ने जारी की 7वीं सूची, सुफल मरांडी महेशपुर से लड़ेंगे चुनाव
Jharkhand Assembly Election 2019. झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आजसू ने अपने उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी कर दी है।
रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर ऑल झारखंड स्टूडेंटस यूनियन पार्टी (आजसू) ने अपने उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी कर दी है। सुदेश महतो ने हाल ही में दूसरे दलों को छोड़कर पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं को टिकट दिया है। झामुमो छोड़कर आजसू में शामिल होने वाले पूर्व विधायक सुफल मरांडी को महेशपुर तथा मो. ताजुद्दीन को राजमहल से उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह, गैबलियल हेम्ब्रम को बरहेट, स्टेफी टेरेसा मुर्मू को जामा, संतोष पासवान को देवघर, सत्यनारायण दास को जमुआ तथा अर्जुन बैठा को गांडेय से उम्मीदवार बनाया गया है।
इसी के साथ 25 से 30 सीटों पर चुनाव की तैयारी करने वाली तथा एडीए गठबंधन के तहत 17 सीटों की दावेदारी पर बात नहीं बनने पर अकेले चुनाव लडऩे का निर्णय लेने वाली यह पार्टी अब तक 47 सीटों पर अपना उम्मीदवार दे चुकी है। सुफल मरांडी, अकील अख्तर तथा मो. ताजुद्दीन राजा के बाद तीसरे ऐसे नेता हैं जो झामुमो छोड़कर आजसू में शामिल हुए हैं। स्टेफी टेरेसा मुर्मू जामा विधानसभा क्षेत्र की हैं। दोनों नेता सोमवार को आजसू में शामिल हुए हैं।
एक दिन पूर्व ही स्टेफी टेरेसा मुर्मू आजसू में शामिल हुई है।