Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019 : पूर्वी सिंहभूम से 27 लोगों ने खरीदा नामांकन पत्र, एक ने किया दाखिल

विधानसभा चुनाव-2019 के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले में सोमवार से नामांकन पत्र मिलना शुरू हो गया जिसमें पहले दिन पांच विधानसभा क्षेत्र से 27 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदा।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 12 Nov 2019 11:09 AM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 11:09 AM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 :  पूर्वी सिंहभूम से 27 लोगों ने खरीदा नामांकन पत्र, एक ने किया दाखिल
Jharkhand Assembly Election 2019 : पूर्वी सिंहभूम से 27 लोगों ने खरीदा नामांकन पत्र, एक ने किया दाखिल

जमशेदपुर, जासं। विधानसभा चुनाव-2019 के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले में सोमवार से नामांकन पत्र मिलना शुरू हो गया, जिसमें पहले दिन पांच विधानसभा क्षेत्र से 27 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदा।

loksabha election banner

इनमें से जमशेदपुर पश्चिम के लिए निर्दलीय प्रत्याशी मुबीन खान (मो. अली) ने ना केवल सबसे पहले नामांकन पत्र खरीदा, बल्कि सबसे पहले जमा भी कर दिया। हालांकि मुबीन ने अभी शपथपत्र जमा नहीं किया है। वहीं जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र से पहले दिन किसी ने नामांकन पत्र नहीं लिया। जमशेदपुर पश्चिम से छह लोगों ने नामांकन पत्र लिया, जिसमें पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता उर्फ ब्रजेश गुप्ता (पिता स्व. रामगोपाल गुप्ता) भी शामिल हैं।

बन्‍ना गुप्‍ता ने भी खरीदा

बन्ना के लिए उनके भाई गुड्डू गुप्ता ने नामांकन पत्र खरीदा। इनके अलावा जमशेदपुर पश्चिम से महेश कुमार (पिता गोपाल मिस्त्री), बबलू प्रसाद दांगी (पिता श्यामदेव प्रसाद दांगी), शंभूनाथ चौधरी (पिता स्व. सत्यनारायण चौधरी) व नरेश कुमार तांडिया (पिता स्व. शंकर तांडिया) शामिल हैं। पोटका विधानसभा क्षेत्र (46) से एक प्रत्याशी दिकू बेसरा (पिता कोंदा बेसरा) ने नामांकन पत्र लिया, जबकि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र जमशेदपुर पूर्वी से छह लोगों ने नामांकन पत्र लिया। इनमें शंकर प्रसाद विश्वकर्मा (पिता रामेश्वर विश्वकर्मा), मंजीत सिंह (पिता गुरनाम सिंह), इंद्रजीत कुमार चंदेल (पिता स्व. रामदास चंदेल), बंटी कुमार सिंह (पिता रामबाबू सिंह), राजेश कुमार सिन्हा (पिता स्व. रामसागर सिन्हा) व कुंज विभार (पिता स्व. नकुल विभार) शामिल हैं।

बहरागोड़ा में इन्‍होंने खरीदा पर्चा

बहरागोड़ा से नामांकन पत्र खरीदने वालों में अजय कुमार भिक्ष (पिता अमूल्य कुमार भिक्ष), दुर्गापद घोष (पिता स्व. ललित घोष), विश्वजीत सरकार (पिता स्व. नलिनीकांत सरकार), संजय प्रहराज (पिता मनमथनाथ प्रहराज), सपन कुमार महतो (पिता धनंजय महतो) व आशा रानी पाल (पिता परमानंद पाल) शामिल हैं।

घाटशिला में इन्‍होंने खरीदा पर्चा

घाटशिला हेतु नामांकन पत्र खरीदने वालों में जुझार सोरेन (पिता स्व. जुगु सोरेन), सुनील कुमार मुमरू (पिता स्व. विराम मुमरू), सूर्य सिंह बेसरा (पिता स्व. सावना बेसरा), अमित कुमार सिंह (पिता स्व. हरिपद सिंह), विश्वनाथ सिंह (पिता हरि सिंह), रामदास सोरेन (पिता स्व. बहादुर सोरेन), बिजन सरदार (पिता स्व. सुराई सरदार) व डॉ. सुनीता देवदूत सोरेन शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.