हिमाचल में तय है कांग्रेस की जीत: वीरभद्र सिंह
वीरभद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत निश्चित है।
राज्य ब्यूरो, शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निजी आवास हॉलीलॉज में शनिवार को भी कांग्रेस समर्थकों का जमघट लगा रहा। शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। वीरभद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत निश्चित है।
बकौल वीरभद्र सिंह, कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए युवाओं की समस्याओं का समाधान किया है। इसमें बेरोजगारी भत्ता भी शामिल है। प्रदेश सरकार ने सरकारी क्षेत्र में नौकरी के नए अवसर पैदा किए। इसके विपरीत नोटबंदी व वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से आम आदमी को परेशानी उठानी पड़ी। इसका खामियाजा विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा को भुगतना पडे़गा।
वहीं, मुख्यमंत्री ने शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी ली। इस हलके से उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस प्रत्याशी हैं।