नाहन में ईवीएम की सुरक्षा में लगा पुलिस कर्मी सस्पेंड
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नाहन में ईवीएम मशीन की सुरक्षा में कोताही बरतने पर एक पुलिस कर्मचारी को सस्पेंड किया गया है।
By Munish DixitEdited By: Published: Thu, 09 Nov 2017 12:15 PM (IST)Updated: Thu, 09 Nov 2017 12:15 PM (IST)
जेएनएन, नाहन। ईवीएम मशीन की सुरक्षा में कोताही बरतने पर हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नाहन में एक पुलिस कर्मचारी को सस्पेंड किया गया है। जिला सिरमौर के एसएफडीए हाल में ईवीएम मशीन रखी गई थीं, जिनकी सुरक्षा में हेड कांस्टेबल प्रमोद चौहान को तैनात किया गया था। पुलिस अधीक्षक ने रात को निरीक्षण के दौरान पाया कि वह वहां से नदारद था।
पुलिस अधीक्षक रोहित मालपाणी ने लगातार तीन बार निरीक्षण किया और तीनों बार पुलिस कर्मी वहां से गायब पाया गया। डयूटी में कोताही बरतने पर हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि आज सुबह से यहां मतदान शांतिपूर्वक जारी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें