Loksabha Election 2019 : टिकट लेकर मंडी पहुंचे आश्रय ने पिता अनिल शर्मा को लेकर कही बड़ी बात
Ashray comment on Anil sharma सुखराम के पौत्र एवं कांग्रेस के मंडी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी आश्रय शर्मा ने अपने पिता अनिल शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया।
सुंदरनगर, जेएनएन। सुखराम के पौत्र एवं कांग्रेस के मंडी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी आश्रय शर्मा ने अपने पिता अनिल शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया। आश्रय शर्मा ने कहा पापा मेरे हैं और मेरे ही रहेंगे, भाजपा के तो नहीं हो सकते। आश्रय के पिता अनिल शर्मा हिमाचल की भाजपा सरकार में मंत्री हैं। मंडी व बिलासपुर जिला की सीमा पर सलापड़ में टिकट मिलने के बाद दादा सुखराम के साथ पहुंचे आश्रय शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता स्वागत के लिए वहां जुटे थे।
उन्होंने उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट हैं और चुनाव में भाजपा को कड़ा जबाब दिया जाएगा। इस बार कांग्रेस हिमाचल की सभी चारों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम ने कहा हमारा मुकाबला मुख्यमंत्री से नहीं, जुमलेबाजी से है। सुखराम ने कहा वीरभद्र सिंह भी आश्रय के लिए प्रचार करेंगे। सुखराम ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आश्रय शर्मा पर पूरा आशीर्वाद है। वीरभद्र के पुत्र एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य भी आश्रय के प्रचार अभियान में जुडेंगे।