Loksabha Election 2019 : मंडी-कुल्लू आएंगे मोदी और अमित शाह
Modi and Amit rally in Mandi भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जल्द ही मंडी व कुल्लू में रैली करेंगे।
मनाली, जेएनएन। मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जल्द ही मंडी व कुल्लू आएंगे। दस से 15 दिन के बीच तिथि व स्थान तय कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा सांसद बनते ही उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के समय रुके सभी काम को गति दी है। रामस्वरूप मनाली में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पांच सालों में समस्त संसदीय क्षेत्र का विकास किया है।
उन्होंने कहा आश्रय शर्मा के मैदान में उतरने से भाजपा को कोई नुकसान नहीं है। पंडित सुखराम और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के मिलन का भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा लोग सच्चाई जानते हैं और उनकी विजय पक्की है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। भाजपा प्रदेश की चारों सीट पर विजय हासिल करेगी और नरेंद्र मोदी फिर से देश की बागडोर संभालेंगे।