हिमाचल के पूर्व विधायक सुरेंद्र समेत 14 कांग्रेस से बाहर निकाला गया
कांग्रेस के प्रवक्ता संजय चौहान ने बताया कि इन नेताओं ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ काम किया है।
राज्य ब्यूरो, शिमला। विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के विरुद्ध कार्य करने पर कांग्रेस ने पदाधिकारियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। कांग्रेस ने पूर्व विधायक सुरेंद्र पाल ठाकुर समेत 14 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इनमें निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले धर्मशाला से पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिग्विजय पुरी व हमीरपुर से कमल पठानिया भी शामिल हैं।
कांग्रेस के प्रवक्ता संजय चौहान ने बताया कि इन नेताओं ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ काम किया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और प्रत्याशियों ने इन्हें निष्कासित करने की सिफारिश की थी। इनकी प्राथमिकता सदस्यता छह साल के लिए रद कर दी है।
निष्कासित नेताओं में जोगेंद्रनगर के पूर्व विधायक सुरेंद्र पाल ठाकुर भी शामिल हैं। हालांकि उन्होंने बगावत नहीं की थी, लेकिन आरोप है पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार की बजाय विरोध में काम किया। इससे इस क्षेत्र में कांग्रेस की गुटबाजी और बढ़ सकती है। छह नेताओं को मंत्री सुधीर शर्मा के हलके से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
यह भी पढ़ें: देवभूमि की जंग: हिमाचल में हथियार कांग्रेस का, वार भाजपा का