Move to Jagran APP

सत्ती अपने बयान पर माफी मांगें, वरना कांग्रेस हर मोर्चे पर करेगी घेराव : सुक्खू

Sukhu hit satpal satti सुक्‍खू ने कहा जब तक सत्ती अपने कहे के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगेंगे तब तक प्रदेशभर में कांग्रेस उनका घेराव करेगी।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 01:28 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 01:29 PM (IST)
सत्ती अपने बयान पर माफी मांगें, वरना कांग्रेस हर मोर्चे पर करेगी घेराव : सुक्खू

बिलासपुर, जेएनएन। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तहत ऊना जिले के कुटलेहड़ में युवा कांग्रेस सम्मेलन में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा अध्यक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी पर कार्यकर्ताओं व नेताओं में बहुत रोष है। उन्होंने ऐलान किया जब तक सत्ती अपने कहे के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगेंगे तब तक प्रदेशभर में कांग्रेस उनका घेराव करेगी। जहां भी सत्ती जाएंगे, उनका घेराव करते हुए कांग्रेस नजर आएगी।

loksabha election banner

सुक्खू ने कहा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में अनुराग ठाकुर हों या फिर उनके पिता प्रेम कुमार धूमल या फिर पूर्व सांसद सुरेश चंदेल किसी ने भी लोगों के हित में कुछ नहीं किया है। उनहोंने कहा अनुराग ठाकुर हलके के लोगों की पीड़ा कभी नहीं समझ पाएंगे, क्योंकि वह खुद का इतना विकास कर गए हैं कि उनकी पहुंच अब आम जनता से दूर हो गई है।

सुक्खू ने कहा कि सत्ती ने राधा स्वामी सत्संग व्यास जैसी पुनीत कार्य में लगी हुई संस्था के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी कर लोगों को बेहद आहत किया है। इस मौके पर पार्टी प्रत्याशी राम लाल ठाकुर ने कहा कुटलैहड़ हलके के पार्टी कार्यकर्ता मतदान केंद्र पकड़ लें और अपने बीच के तमाम शिकवे शिकायतों को दूर करते हुए सिर्फ पार्टी को जिताने का लक्ष्य रखकर काम करें। इस मौके पर ऊना के विधायक सतपाल रायजादा ने भी संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.