पाकिस्तान के आतंक प्रेम का मुंह तोड़ जवाब देंगे : राजनाथ सिंह
Haryana Assembly Election 2019 पटौदी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के लिए अायोजित जनसभा में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर से पाकिस्तान को निशाने में लिया।
गुरुग्राम, जेएनएन। Haryana Assembly Election 2019: पटौदी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के लिए अायोजित जनसभा में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर से पाकिस्तान को निशाने में लिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के आतंकी प्रेम का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राफेल हमारे पास पहले आ जाता तो बालकोट में सर्जिकल स्ट्राइक वहां जाकर नहीं करनी पड़ती।
रक्षा मंत्री ने कहा कांग्रेसियों के पास अब कुछ कहने को बचा नहीं तो देश की रक्षा से जुड़े मामलों पर भी राजनीति करने लगते हैं। मगर जनता सब समझ रही है। पहले आइना दिखाया और हरियाणा की जनता एक बार फिर ऐसे लोगों को नकार देगी।
बता दें कि हरियाणा और महाराष्ट्र में एक साथ विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इसके लिए वोटिंग 21 अक्टूबर को होगी वहीं चुनाव के मतों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। इसके लिए वहां हर पार्टी अपने-अपने तरीके से मतदाताओं को लुभाने में लगी है। देखना है कि मतदाता किसे अपनी पसंद बनाते हैं। किस पार्टी को सत्ता का सुख मिलता है। बता दें कि अभी ताजा स्थिति में भाजपा वहां मनोहर खट्टर लाल की अगुवाई में सत्ता में है। वहीं कांग्रेस और अन्य छोटे दल अपनी आपसी गुटबाजी में ही उलझे पड़े हैं।
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की पदयात्रा में दिखा लोगों का जोश, देखें तस्वीरें
कुछ इस अंदाज में दीपावली मनाएंगे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, जानें क्या होगा खास