Haryana Assembly Election 2019 Hot Seat इन पर लगीं सबकी निगाहें, जानें कहां-कहां है हॉट मुकाबला
Haryana Assembly Election 2019 के लिए चुनाव प्रचार खत्म होेने के बाद 21 अक्टूबर को मतदान होगा। चुनाव में कई सीटें बेहद महत्वपूर्ण हैं। इन हॉट सीटों पर सबकी नजरें लगी हुई हैं।
चंडीगढ़, जेएनएन। Haryana Assembly Election 2019 के लिए मतदान हो चुका है और अब 24 अक्टूबर को मतगणना का इंतजार है। ऐसे में अन्य प्रत्याशियों के संग दिग्गज नेताओं की भी किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। इसके साथ ही लोगों की निगाहें राज्य की कुछ हॉट सीटों पर खास तौर पर लग गई हैं। इन सीटों के परिणाम कई दिग्गजों के सियासी करियर तय करेंगे। हॉट सीटों में भाजपा के दिग्गजों के संग-संग विपक्ष के कद्दावर नेताओं की तकदीर फंसी है। विपक्ष के कुछ दिग्गज तो बेहद कड़े मुकाबले में फंस हुए दिखे।
यूं तो प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों में जबरदस्त कश्मकश है, लेकिन इनमेें करीब 15 हॉट सीट हैं। इन पर कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा और आगे की राजनीति टिकी हुई है। भाजपा के महत्वपूर्ण उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री मनोहरलाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज शामिल हैं। कांग्रेस के दिग्गज प्रत्याशियों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व पूर्व मंत्री रणदीप सुरजेवाला, पूर्व मंत्री किरण चौधरी और कुलदीप बिश्नोई शामिल हैं। कांग्रेस की ओर से इनेलो के पूर्व प्रदेश प्रधान डॉ. अशोक अरोडा़ भी थानेसर से मैदान में हैं।
इंडियन नेशनल लोकदल के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला भी कड़े मुकाबले में फंसे हैं। दूसरी ओर उनके भतीजे जननायक जनता पार्टी के संयोजक दुष्यंत चौटाला भी कांटे की टक्कर का सामना कर रहे हैं। दुष्यंत की माता नैना चौटाला बाढ़सा से मैदान में हैं।
हॉट सीटों में सीएम सिटी करनाल से मुख्यमंत्री मनोहर लाल मैदान में हैं। हरियाणा के शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा महेंद्रगढ़ और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अंबाला कैंट से चुनाव मैदान में हैं। हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला फतेहाबाद के टोहाना से चुनाव लड़ रहे हैं। नारनौंद से राज्य के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु मैदान में हैं तो रोहतक से राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर चुनाव लड़ रहे हैं। इन सभी सीटों पर लोगों की खास निगाह है।
कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक में अपनी परंपरागत सीट गढ़ी सांपला किलोई से चुनाव लड़ रहे हैं। पिछली बार हुड्डा के मुकाबले में इनेलो के टिकट पर उतरे सतीश नांदल इस बार भाजपा की ओर से उन्हें टक्कर दे रहे हैं। कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला कैथल से मैदान में हैं। यहां का चुनाव भी टक्कर का माना जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई अपनी परंपरागत सीट आदमपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके मुकाबले में भाजपा की सोनाली फौगाट मैदान में हैं। कांग्रेस की ही एक और वरिष्ठ नेता किरण चौधरी तोशाम से चुनाव मैदान में हैं।
इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला अपनी परंपरागत सीट ऐलनाबाद से चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार फिर उनका मुकाबला भाजपा के पवन बैनीवाल से है। जननायक जनता पार्टी के दुष्यंत चौटाला जींद जिले के उचाना क्षेत्र से पूवा केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेमलता से हो रहा है। प्रेमलता के पुत्र बृजेंद्र सिंह ने लोकसभा चुनाव में दुष्यंत को हिसार सीट से हराया था। ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोचक हो गया है। हॉट सीट बाढड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के बड़े बेटे व बीेसीसीआइ के पूर्व अध्यक्ष रणबीर महेंद्रा कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला की माता नैना चौटाला जेजेपी की प्रत्याशी हैं।
इन सीटों पर भी लोगों की खास नजर
सोनीपत के बरौदा में ओलंपियन योगेश्वर दत्त, दादरी में अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फौगाट और कुरुक्षेत्र के पिहोवा में भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह भाजपा के टिकट पर चुनावी रण में हैं। इस कारण इन सीटों पर भी लोगों की नजरें लगी हुई हैं।
पंचकूला में भाजपा विधायक ज्ञानचंद गुप्ता के खिलाफ कांग्रेस ने पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन को उतारा है, जिस कारण यहां मुकाबला रोचक हो गया है।
विधानसभा क्षेत्रों में ये हैं सूरमा-
करनाल विधानसभा क्षेत्र
भाजपा- मनोहर लाल (सीएम)
कांग्रेस-त्रिलोचन सिंह
जेजेपी - तेज बहादुर यादव
आप- महेंद्र सिंह राठी
-------
- टोहाना विधानसभा क्षेत्र
भाजपा- सुभाष बराला भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष
बसपा - मुकेश कुमार
जजपा - देवेंद्र सिंह
आप - अजय कुमार
कांग्रेस - परमवीर सिंह पूर्व मंत्री
इनेलो - राजपाल
------
- महेंद्रगढ़
भाजपा - प्रो. रामबिलास शर्मा
कांग्रेस -राव दान सिंह
जजपा - रमेश पालड़ी
इनेलो - राजेंद्र शेखावत
आप - अजय शर्मा
--------
- गढ़ी-सांपला-किलोई विधानसभा क्षेत्र
कांग्रेस - भूपेंद्र सिंह हुड्डा पूर्व सीएम
भाजपा - सतीश नांदल
इनेलो - एडवोकेट कृष्ण कौशिक
-------
- सोनीपत
भाजपा - कविता जैन मंत्री
कांग्रेस - सुरेंद्र पंवार
जजपा - अमित बिंदल
इनेलो - बाल कृष्ण शर्मा
आप - विमल किशोर
जजपा - डॉ. संदीप हुड्डा
बसपा - अशोक कुमार
आप - मुनीपाल
--------
- बादली विधानसभा क्षेत्र
भाजपा - ओम प्रकाश धनखड़ कृषि मंत्री
कांग्रेस - कुलदीप वत्स
जजपा - संजय कबलाना
इनेलो - महाबीर गुलिया
निर्दलीय - राव धर्मपाल
-------
- ऐलनाबाद
भाजपा - पवन बैनीवाल
कांग्रेस - भरत सिंह बैनीवाल
इनेलो - अभय सिंह चौटाला
जजपा - ओमप्रकाश सिहाग।
--------
- थानेसर
भाजपा - सुभाष सुधा
कांग्रेस - अशोक अरोड़ा पूर्व मंत्री
इनेलो - कलावती सेन
जजपा - योगेश शर्मा
आजाद - अमरदीप कौर, कांग्रेस से बागी
---------
- पिहोवा
भाजपा - संदीप सिंह पूर्व हाकी कप्तान
कांग्रेस - मनदीप चट्ठा (पूर्व स्पीकर एचएस चट्ठा के बेटे)
इनेलो - मंजीत सिंह
जजपा - प्रो. रणधीर सिंह
आजाद - स्वामी संदीप कुमार, भाजपा से बागी
---------
- अंबाला छावनी
भाजपा - अनिल विज मंत्री
कांग्रेस - वेणु अग्रवाल
इनेलो - ओंकार सिंह
जेजेपी - गुरपाल सिंह माजरा
आजाद - चित्रा सिरवारा, कांग्रेस से बागी
---------
- उचाना
भाजपा - प्रेमलता (बीरेंद्र सिंह की पत्नी)
जजपा - दुष्यंत चौटाला जजपा संयोजक
कांग्रेस - बलराम कटवाल
इनेलो - सतपाल गैंडाखेड़ा
--------
- कैथल
भाजपा - लीला राम
कांग्रेस - रणदीप सिंह सुरजेवाला
जजपा - रामफल मलिक
इनेलो - अनिल तंवर
-------
- आदमपुर
भाजपा - सोनाली फोगाट
कांग्रेस - कुलदीप बिश्नोई (भजनलाल के बेटे)
जजपा- रमेश कुमार
इनेलो - राजेश गोदारा
निर्दलीय- अमित, श्रवण कुमार
---------
- नारनौंद
भाजपा - कैप्टन अभिमन्यु वित्त मंत्री
जजपा - राम कुमार गौतम
आप - संदीप
बसपा - महेंद्र सिंह
लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी - संजय कुमार
कांग्रेस- बलजीत सिहाग
इनेलो- जसवीर सिंह जस्सी
निर्दलीय- दिनेश कुमार, रामकुमार
---------
- तोशाम
कांग्रेस - किरण चौधरी
भाजपा - शशिरंजन परमार
इनेलो - कमला रानी
जजपा - सीताराम सिंगल
--------
- रोहतक
भाजपा - मनीष ग्रोवर
कांग्रेस - भारत भूषण बतरा
जजपा - राजेश सैनी
बसपा - पूनम
लोसुपा - रामचंद्र
इनेलो - पुनीत
--------
- चरखी दादरी
भाजपा - अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फौगाट
जजपा - पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान
कांग्रेस - मेजर नृपेंद्र सिंह सांगवान
इनेलो - नितिन जांघू
निर्दलीय - सोमबीर सांगवान, भाजपा के बागी
--------
- बाढड़ा
भाजपा - सुखविंद्र सिंह मांढी
जजपा - नैना सिंह चौटाला
कांग्रेस - रणबीर महेंद्रा
इनेलो - विजय पचगांवा
बसपा - शिवकुमार
निर्दलीय : पवन कुमार, मंगलसेन।
-----------
- बरौदा
भाजपा - योगेश्वर दत्त पहलवान
कांग्रेस - श्रीकृष्ण हुड्डा
जजपा - भूपेंद्र मलिक
इनेलो - जोगेंद्र सिंह मलिक
-----------
- पंचकूला
कांग्रेस - चंद्रमोहन (पूर्व डिप्टी सीएम)
भाजपा - ज्ञान चंद गुप्ता
इनेलो - करुणदीप चौधरी
जननायक जनता पार्टी - अजय गौतम
स्वराज इंडिया - मधु आनंद
आम आदमी पार्टी - योगेश्वर शर्मा।
यह भी पढ़ें: Haryana and Maharashtra Election Polls Result: सुबह 8 बजे शुरू होगी मतों की गिनती