विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana election 2019: राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की रेवाड़ी में इमरजेंसी लैंडिंग

By Mangal YadavEdited By:
Published: Fri, 18 Oct 2019 05:50 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 07:54 PM (IST)

मौसम खराब होने के कारण राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की रेवाड़ी में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। राहुल महेंद्रगढ़ में रैली को संबोधित करके दिल्ली के लिए जा रहे थे।

Haryana election 2019: राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की रेवाड़ी में इमरजेंसी लैंडिंग
Haryana election 2019: राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की रेवाड़ी में इमरजेंसी लैंडिंग

रेवाड़ी, ऑन लाइन डेस्क। Haryana Assembly Election 2019: महेंद्रगढ़ में रैली को संबोधित करने के बाद वहां से दिल्ली जा रहे राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की रेवाड़ी में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। बताया जा रहा है कि मौसम खराब होने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग हुई। खराब मौसम को देखते हुए पायलट ने हेलीकॉप्टर को आगे नहीं ले जाने का फैसला किया। हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग के बाद राहुल सड़क मार्ग से दिल्ली वापस चले गए।

जानकारी के मुताबिक, इमरजेंसी लैंडिंग के बाद राहुल गांधी केएलपी कॉलेज के हेलीपैड के निकट क्रिकेट खेल रहे बच्चों के बीच पहुंचे और खुद बल्ला संभाला। 

केएलपी कॉलेज के ग्राउंड पर जैसी ही राहुल पहुंचे वैसे ही वहां मौजूद लोगों में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गई।

राहुल गांधी को युवाओं ने घेर लिया और उनके साथ सेल्फी लेने लगे। कांग्रेस नेता ने भी कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई और युवाओं को सेल्फी लेने दिया। 

जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी से कुछ देर बातचीत की। बता दें कि कैप्टन अजय यादव के बेटे चिरंजीव राव रेवाड़ी से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। चिरंजीव बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के दामाद हैं।

महेंद्रगढ़ में रैली को किया संबोधित

इससे पहले राहुल गांधी ने महेंद्रगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार किया। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा जिन पूंजीपतियों के लिए काम करती है। ऐसे पूंजीपति देश छोड़कर भाग रहे हैं। राहुल ने नीरव मोदी और विजय माल्या सहित कई उद्योगपतियों के नाम लिए।

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं की तरक्की की पक्षधर रही है। हमने पंचायतों व नगर निकायों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई, जबकि मोदी ने उनकी जेब से जमापूंजी निकालने का काम किया। हरियाणा में महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहे हैं। 

अमीर लोगों के लिए काम करने का लगाया आरोप

राहुल ने एक बार फिर मोदी पर अडानी और अंबानी जैसे देश के सबसे अमीर 15 लोगों के लिए काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अमीरों का 5 लाख 50 हजार करोड़ रुपया माफ कर दिया गया, लेकिन किसानों की चिंता नहीं की। प्रधानमंत्री ने एक लाख 25 हजार करोड़ का कॉरपोरेट टैक्स माफ कर दिया। रैली में महेंद्रगढ़ से पार्टी उम्मीदवार व रैली के आयोजक राव दानसिंह, नारनौल से पार्टी उम्मीदवार पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह व नांगल चौधरी से पार्टी उम्मीदवार राजाराम गोलवा मौजूद थे।

ये भी पढ़ेंः पीएम मोदी में अर्थव्यवस्था की समझ नहीं है, देश की हालत चिंताजनकः राहुल गांधी

 दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक