Move to Jagran APP

Haryana Assembly Election 2019: मनोहर बोले- तीन माह में टॉर्च से ढूंढे भी कांग्रेस को नहीं मिला राष्ट्रीय अध्यक्ष

Haryana Assembly Election 2019 में प्रचार के दौरान सीएम मनाेहरलाल ने कांग्रेस पर जमकर हमले किए। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस तीन माह में अपना राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नहीं तलाश सकी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 09:43 AM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 08:52 PM (IST)
Haryana Assembly Election 2019: मनोहर बोले- तीन माह में टॉर्च से ढूंढे भी कांग्रेस को नहीं मिला राष्ट्रीय अध्यक्ष

कैथल, [सुरेंद्र सैनी]। Haryana Assembly Election 2019 में प्रचार तेज होने के साथ ही पार्टियों के एक-दूसरे पर हमले बढ़ गए हैं। जींद और कैथल में चुनाव सभाओं में मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने कांग्रेस पर जमकर हमले किए। कैथल में कभी भाजपा जीती नहीं, तो जींद में भी चुनौती कम नहीं है। सीएम ने दोनों ही जगहों पर कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल उठाया। साथ ही, पूर्व की सरकारों को भ्रष्टाचार पर घेरते हुए उनके नेताओं को निशाने पर लिया। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस तीन माह मे टार्च लेकर भी अपना राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नहीं तलाश सकी।

loksabha election banner

उन्होंने जींद में कहा, भाजपा सरकार ने बीबीसी व तीन जे को खत्म करने काम किया है। बीबीसी यानी, भर्ती, बदली व सीएलयू के नाम पर हो रही धांधली को बंद किया। तीन जे यानी नौकरियों में जिला, जाति व झोले की प्रथा का बंद किया है। अब प्रदेश में नौकरियों मेरिट के आधार पर मिल रही हैं।

कैथल के राजौंद में मनोहर लाल ने विजय संकल्प रैली में कहा कि देश व प्रदेश में विपक्ष पूरी तरह से बिखर चुका है। राहुल गांधी ने इस्तीफा दे दिया है। तीन माह तक पूरे देश में कांग्रेसी टॉर्च लेकर घूमते रहे लेकिन अध्यक्ष नहीं ढूंढ पाए। जब अध्यक्ष मिला तो वह गांधी परिवार से ही मिला। यानी खोदा पहाड़, निकली चूहिया, वह भी मरी हुई।

सीएम ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने पर पूर्व सीएम भूपेंद्र्र ंसह हुड्डा ने इसका समर्थन किया। अगले दिनकांग्रेस की नेशनल बॉडी ने इसका विरोध किया तो हुड्डा बयानों से पलट गए। सीएम ने कहा, हमने सभी 90 सीटों पर ग्रांट दी। देनी भी चाहिए, पैसा जनता का है और जनता पर खर्च होना चाहिए।

मुख्यमंत्री के नए शब्दबाण, बीबीसी, तीन जे और मरी हुई चूहिया

बीबीसी यानी, भर्ती, बदली और सीएलयू...भ्रष्टाचार खत्म किया

तीन जे यानी नौकरियों में जिला जाति व झोले की प्रथा अब बंद

मनोहर बोल- कांग्रेस ने अध्यक्ष के लिए खोदा पहाड़, निकली मरी चूहिया

सोनिया गांधी पर इसलिए चुनावी तीर

राहुल गांधी अब परिदृश्य में नहीं हैं। सोनिया की सहमति के बाद कांग्रेस के संगठन में बदलाव हुआ है। राहुल की तुलना में सोनिया गंभीर हैं, इसलिए सीएम ने उन पर फोकस किया है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा को इस तरह घेरा

पूर्व सीएम भूपेेंद्र सिंह हुड्डा को अप्रत्यक्ष रूप से जिला, जाति और झोले की प्रथा वाला नेता करार दिया। कांग्रेस एक तरह से उनके नेतृत्व में ही लड़ रही है। इसलिए, हुड्डा को घेरा।

सुरजेवाला इसलिए निशाने पर आए

सुरजेवाला को राहुल गांधी का दायां हाथ बताया। यानी, राहुल गांधी के चहेते हैं सुरजेवाला। कैथल में उनकी पकड़ है। ये कांटा निकालना उनके लिए चुनौती बना हुआ है। इसलिए सुरजेवाला रहे निशाने पर।

दुष्यंत चौटाला को गप्पू बताया

जजपा के नेता दुष्यंत चौटाला  इस समय कांग्रेस के बाद सबसे ज्यादा सक्रिय हैं। भर्ती को लेकर उन्होंने भाजपा को घेर लिया था। सीएम ने उन्हें गप्पू करार देकर भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बताया।

कहा- सोनिया माता कांग्रेस की गले की फांस

सीएम मनोहरलाल ने कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद कितना हावी है, कुर्सी के लिए ये लोग सबकुछ भूल जाते हैं। जब हम भाषण शुरू करते हैं तो भारत माता को याद करते हैं। गुरुग्राम में एक जनसभा में भारत माता बोलने की बात कही तो एक कांग्रेसी ने कहा, यहां भारत माता नहीं चलेगी। यहां तो सोनिया माता चलेगी। अब यह वीडियो कांग्रेस के लिए गले की फांस बना हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.