Move to Jagran APP

हिसार की विधानसभा सीटों पर युवाओं के आशीर्वाद बिना नेता नहीं बन पाएंगे विधायक

हिसार जिले की सातों विधानसभा सीटों पर युवा किंगमेकर की भूमिका में। 49 फीसद वोटर युवा तो 13 फीसद बुजुर्ग दोनों के हाथों में नेताओं के किस्मत की चाबी।

By Manoj KumarEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 04:38 PM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2019 12:32 PM (IST)
हिसार की विधानसभा सीटों पर युवाओं के आशीर्वाद बिना नेता नहीं बन पाएंगे विधायक

हांसी [मनप्रीत सिंह] हिसार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी 7 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के किस्मत की चाबी युवा वोटरों के पास हैं। दरअसर, सातों विधानसभा सीटों पर 49 फीसद वोटरों की उम्र 18 से 39 वर्ष के बीच में है जो किंगमेकर की भूमिका में हैं। आज का युवा नेताओं के व्यक्तित्व का पूरा आंकलन कर वोट देता है। ऐसे में नेताओं को जीत हासिल करने के लिए युवा वोटरों पर खास फोकस करना होगा।

loksabha election banner

हिसार संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आदमपुर, उकलाना, नारनौंद, हांसी, बरवाला, हिसार व नलवा क्षेत्र आते हैं। चुनाव आयोग के लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक हिसार जिले में 12 लाख 36 हजार 251 वोट हैं। वोटरों की उम्र खंगालने पर पता चलता है कि सभी सीटों पर सत्ता की चाबी युवा वोट के रूप में अपने पास लिए बैठे हैं। वहीं, बुजुर्ग वोटरों की बात करें तो सभी सीटों पर 1 लाख 63 हजार 707 हैं, जो कुल वोटरों में करीब 13 फीसद हिस्सेदारी रखते हैं। नारनौंद में विधानसभा में ही सबसे अधिक युवा व बुजुर्ग वोटर हैं।

ऐसे में साफ है कि विधायक बनने के लिए राजनेताओं को युवाओं का दिल जीतना होगा व बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करना होगा। इनका दिल जीते बगैर नेताओं के लिए विधायक बनना इतना आसान नहीं होगा। इसके अलावा 50-59 वर्ष के वोटर भी महत्व रखते हैं। इनकी संख्या भी 16 फीसद हैं। इस वर्ग में अधिकतर वोटर ऐसे हैं जो सरकारी रिटायरमेंट की उम्र के पास हैं।

युवाओं को रिझाना नहीं आसान

वर्तमान समय सूचना क्रांति का है और युवा वर्ग सूचनाओं से लैस है। ऐसे में राजनेता युवा वर्ग के वोटरों को झूठे वादे करके अपने पक्ष में नहीं कर पाएंगे। युवा वर्ग जागरुक हैं और नेताओं के चरित्र का पूरा मुल्यांकन कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करता है।

आयु के अनुसार 7 हलकों में वोटर

आयु वर्ग         वोटर

18-49          49 फीसद

40-59           35फीसद

60-80            13 फीसद

                  आदमपुर     उकलाना   नारनौंद    हांसी      बरवाला     हिसार     नलवा

18-19 वर्ष     3559        3509      3923    3476      3713     3904     3661

50-59 वर्ष     26552     32619    31693   29956    27187   26272  26136

80 से अधिक    3164      4114      4571     3488      3010    2398  3017

कुल वोटर

आदमपुर     उकलाना   नारनौंद        हांसी       बरवाला      हिसार नलवा

161948  194782    196635  181827  171833   164067  165159


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.