Move to Jagran APP

Haryana Assembly Election 2019: मनाेहर बाेले-भाजपा ने भ्रष्टाचार खत्म किया, कांग्रेस में सोनिया बेल पर तो चिदंबरम जेल में

Haryana Assembly Election 2019 में मनाेहरलाल ने कहा कि भाजपा ने भ्रष्‍टाचार समाप्‍त किया। कांग्रेस में सोनिया गांधी बेल पर हैं तो चिदंबरम जेल में हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 09:16 AM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 09:16 AM (IST)
Haryana Assembly Election 2019: मनाेहर बाेले-भाजपा ने भ्रष्टाचार खत्म किया, कांग्रेस में सोनिया बेल पर तो चिदंबरम जेल में
Haryana Assembly Election 2019: मनाेहर बाेले-भाजपा ने भ्रष्टाचार खत्म किया, कांग्रेस में सोनिया बेल पर तो चिदंबरम जेल में

साहा (अंबाला), जेएनएन। Haryana Election 2019 में प्रचार कार्य थमने से पहले नेताओं के वार और पलटवार चरम पर हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस को जमकर निशाने पर लिया है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा ने भ्रष्‍टाचार को समाप्‍त किया। लेकिन, कांग्रेस में भ्रष्‍टाचार का यह हाल है कि सोनयिा गांधी बेल (जमानत) पर हैं और पी चिदंबरम जेल में हैं।

loksabha election banner

मनाेहरलाल ने कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा को अपनी जायदाद समझ रखा था। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में जमकर भ्रष्टाचार किया और इससे दुखी जनता ने जब भाजपा को सत्ता सौंपी, तो पार्टी ने विकास कार्य करवाए। भ्रष्टाचारियों को जेल के पीछे भेजा है। हरियाणा के इतिहास में यह पहला मौका है, जब प्रदेश की जनता ने चुनाव से छह महीने पहले ही संकेत दे दिए कि भाजपा की सरकार फिर आएगी।

मनाेहरलाल साहा ब्लाक के गांव तेपला में स्थित नंद लाल गीता विद्या मंदिर में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। वह मुलाना विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजबीर सिंह बराड़ा के समर्थन में आए और उनके लिए वोट मांगे। इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद इनेलो फकीर चंद मुलाना, लक्ष्मी देवी कांग्रेस राष्ट्रीय महिला आयोग सदस्य भाजपा में शामिल हुए।

सीएम ने कहा कि जब सिस्टम बदलता है, तो भ्रष्टाचार अपने आप ही खत्म हो जाता है। कांग्रेस का खेल अब खत्म हो चुका। उन्‍होंने कहा कि भाजपा ने नौकरियों में भ्रष्‍टाचार समाप्‍त किया और खर्ची व पर्ची की जगह युवाओं को मेरिट पर नौकरियां मिलीं। क्षेत्रवाद को समाप्‍त कर पूरे हरियाणा में समान और समग्र विकास हमारा संकल्‍प है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.