Move to Jagran APP

Rohtak, Haryana Lok Sabha Election 2019 कांग्रेस-भाजपा में सीधा मुकाबला

रोहतक लोकसभा क्षेत्र हरियाणा की सबसे हॉट सीट है। इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के परिवार का दबदबा रहा है। इस बार कांग्रेस-भाजपा में टक्कर है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 11 May 2019 06:28 PM (IST)Updated: Sat, 11 May 2019 08:21 PM (IST)
Rohtak, Haryana Lok Sabha Election 2019 कांग्रेस-भाजपा में सीधा मुकाबला
Rohtak, Haryana Lok Sabha Election 2019 कांग्रेस-भाजपा में सीधा मुकाबला

रोहतक [ओपी वशिष्ठ]। रोहतक लोकसभा क्षेत्र हरियाणा की सबसे हॉट सीट है। इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के परिवार का दबदबा रहा है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा चार बार खुद सांसद रहे, तीन बार उनके बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा तथा दो बार उनके पिता चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा सांसद रहे। जननायक चौधरी देवीलाल ने भी यहां से सांसद बनकर देश के उपप्रधानमंत्री का सफर तय किया। लोकसभा क्षेत्र जाट बाहुल्य है और यहां से अधिकतर बार जाट प्रत्याशी ही चुनाव में जीतते रहे हैं।

loksabha election banner

वर्तमान में भी कांग्रेस पार्टी से दीपेंद्र सिंह हुड्डा यहां से सांसद हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यहां से चौधरी देवीलाल को लगातार तीन बार हराकर राष्ट्रीय राजनीति में अपनी पहचान बनाई और इसके बाद इस साल तक प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे। 2014 में मोदी लहर में भी भाजपा इस सीट को फतेह नहीं कर सकी थी। अब 2019 में भाजपा ने गैर जाट का कार्ड खेलकर डॉ. अरविंद शर्मा को मैदान में उतारा है, जो कांग्रेस पार्टी से दो बार व एक बार निर्दलीय सांसद रहे हैं।

रोहतक लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के निवर्तमान सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा के बीच ही सीधा मुकाबला माना जा रहा है। दोंनो की पार्टियों ने इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। अगर दीपेंद्र की हार-जीत पर ही पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह ही राजनीति पर प्रभाव पड़ेगा। वहीं, भाजपा भी इस सीट के लेकर पूरी तरह से रण में उतर चुकी है। 

हरियाणा ही नहीं देश की नजरें इस बार रोहतक लोकसभा क्षेत्र पर टिकी हुई है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह हुड्डा चौथी बार मैदान में हैं। लगातार तीन बार से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को घेरने के लिए भाजपा ने पूरी रणनीति बनाते हुए गैर जाट का कार्ड खेला है। करनाल से कांग्रेस की टिकट से दो बार सांसद रहे डॉ. अरविंद शर्मा को रोहतक लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है।

जाट-गैरजाट का नारा लगा तो दीपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए इस बार कड़ी चुनौती होगी। हालांकि 2014 में दीपेंद्र सिंह ने हुड्डा मोदी की लहर के बावजूद भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश धनखड़ को करीब पौने दो लाख मतों से हराया था। अब देखना होगा कि 2019 में रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा चौका मारेंगे या फिर भाजपा यहां से जीत दर्ज करने में कामयाब होगी। क्योंकि यहां सीधा-मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही है। 

2014 लोकसभा चुनाव के परिणाम

  • कांग्रेस पार्टी से दीपेंद्र सिंह हुड्डा 490063 मत लेकर विजेता रहें 
  • भाजपा पार्टी से ओपी धनखड़   319436 मत लेकर दूसरे स्थान पर रहें 
  • इनेलो पार्टी से शमशेर खरकड़ा  151120 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहें 

लोकसभा क्षेत्र में दस विधानसभा क्षेत्र 

विधानसभा                  जिला              मतदाता 
महम                         रोहतक            144421 
गढ़ी-सांपला-किलोई     रोहतक            158816 
रोहतक                      रोहतक            126569 
कलानौर आरक्षित       रोहतक             141504 
बहादुरगढ़                   झज्जर           128968 
बादली                       झज्जर            132536 
झज्जर आरक्षित         झज्जर            130751 
बेरी                          झज्जर             132147 
कोसली                    रेवाड़ी                177406 

अब तक रहे सांसद 

1952       रणबीर सिंह हुड्डा      कांग्रेस 
1957       रणबीर सिंह हुड्डा      कांग्रेस 
1962       लहरी सिंह            जनसंघ 
1967       रणबीर सिंह           कांग्रेस 
1971       मुख्तार सिंह           जनसंघ 
1977       शेर सिंह              जनता पार्टी 
1980       स्वामी इंद्रवेश          जनता पार्टी 
1984       हरद्वारी लाल           कांग्रेस 
1989       चौधरी देवीलाल        समाजवादी जनता पार्टी 
1991       भूपेंद्र सिंह हुड्डा       कांग्रेस 
1996       भूपेंद्र सिंह हुड्डा       कांग्रेस 
1998       भूपेंद्र सिंह हुड्डा       कांग्रेस 
1999       कैप्टन इंद्र सिंह        इनेलो 
2004       भूपेंद्र सिंह हुड्डा       कांग्रेस 
2005       दीपेंद्र सिंह हुड्डा      कांग्रेस 
2009       दीपेंद्र सिंह हुड्डा      कांग्रेस 
2014       दीपेंद्र सिंह हुड्डा      कांग्रेस

रोचक जानकारी

  1. 1952 में पहले चुनाव में जीते दादा, वर्तमान में पौत्र का है कब्जा - 1952 में स्वतंत्रता सेनानी चौधरी रणबीर सिंह, वर्ततान में दीपेंद्र सिंह हुड्डा 
  2. सीमा पर जब भी तनाव हुआ, हुड्डा परिवार से खिसकी सीट - 1962 में जनसंघ से लहरी सिंह, 1971 में जनसंघ से मुख्तार सिंह व 1999 में कैप्टन इंद्र सिंह 
  3. साधु का चोला पहन राजनीति में कूद, स्वामी इंद्रवेश बने सांसद - 1980 में स्वामी इंद्रवेश ने जनता पार्टी से चुनाव लड़ा जीत दर्ज की 
  4. उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल को रोहतक ने शिखर पर पहुंचा और बाद में धरातल पर भी पटका- 1989 में देवीलाल सांसद बने, इसके बाद तीन बार लगातार हार हुई 
  5. पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा चार बार सांसद बने, तीन बार उनके पुत्र दीपेंद्र सिंह हुड्डा दो बार उनके पिता चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा सांसद रहें 
  6. रोहतक लोकसभा क्षेत्र से कोई महिला चुनाव नहीं जीत सकी। किस्मत काफी महिलाओं ने आजमाई 
  7. हुड्डा का कई दिग्गज छोड़ चुके हैं साथ, अब भाजपा में अहम जिम्मेदारियां - केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत, भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह 

इन दिग्गजों ने किया चुनाव प्रचार 

  • देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू भी यहां कर चुके हैं चुनाव प्रचार 
  • कांग्रेस की दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी रोहतक में प्रचार करने पहुंची 
  • दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी से लेकर सोनिया गांधी भी रोहतक में कर चुके रैलियां 
  • कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सात मई 2019 को कर चुकी हैं कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रोड-शो 
  • पंजाब सरकार में मंत्री एवं कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू ने आठ मई को की रोहतक में जनसभा 
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में झज्जर तथा 10 मई 2019 में रोहतक में की चुनावी रैली 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.