Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Election Results 2024 हरियाणा में भाजपा की वापसी से बनेगा नया रिकॉर्ड? किसके पक्ष में रहा जाट और दलित समीकरण

    Updated: Tue, 08 Oct 2024 12:12 PM (IST)

    Haryana Assembly Election result 2024 हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। 12 बजे तक के रुझानों में भाजपा 49 सीटों पर बढ़त बनाकर तीसरी बार सत्ता में वापसी की ओर नजर आ रही है। यह भाजपा के लिए ऐतिहासिक जीत हो सकती है क्योंकि हरियाणा में अब तक किसी पार्टी को लगातार तीन बार सत्ता नहीं मिली है। वहीं कांग्रेस 35 सीटों पर लीड कर रही है।

    Hero Image
    Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024 results: रुझानों में प्रचंड जीत की ओर भाजपा।

    डिजिटल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। रुझानों में सुबह से आगे चल रही कांग्रेस अब पिछड़ चुकी है, जबकि भाजपा अर्द्ध शतक लगाती नजर आ रही है। अगर ये रुझान परिणाम में बदल जाते हैं तो हरियाणा में इस बार 'रिवाज' टूट जाएगी और भाजपा की वापसी से एक नया रिकॉर्ड बनेगा। हरियाणा के पुराने विधानसभा चुनाव परिणाम को देखा जाए तो यहां जनता ने किसी भी राजनीतिक दल को कभी लगातार तीन बार सत्ता नहीं सौंपी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चुनाव आयोग के दोपहर 12 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा 49 सीटों पर लीड कर रही है, जबकि कांग्रेस 35 सीटों पर आगे है। लाडवा सीट से सीएम नायाब सिंह सैनी और हिसार से सावित्री जिंदल, आदमपुर से भव्‍य विश्‍वनोई आगे चल रहे हैं। वहीं जुलाना सीट से विनेश फोगाट पीछे हो गई हैं। जाट बाहुल्य 20 सीटों में से 10 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं दलित बाहुल्य 25 सीटों में से 16 सीटों पर भाजपा आगे है।

    भाजपा को पिछले चुनाव में कितनी सीटें मिलीं?

    भाजपा लगातार तीसरी बार हरियाणा में वापसी करती नजर आ रही है। भाजपा को 2014 के विधानसभा चुनाव में 47 सीटें मिली थीं और 2019 के चुनाव में सीटों की संख्या घटकर 40 हो गई थी। हालांकि, इस बार अगर रुझान ही परिणाम में बदलते हैं तो भाजपा हरियाणा में प्रचंड बहुमत से जीतकर नया रिकॉर्ड बनाएग।

    यह भी पढ़ें - Julana Vidhan Sabha Chunav Result LIVE: विनेश फोगाट को झटका, बीजेपी प्रत्याशी कैप्टन योगेश 2 हजार मतों से आगे

    सबका दावा- सरकार हम ही बनाएंगे

    मुख्‍यमंत्री नायब सैनी

    हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी और पूर्ण बहुमत से आएगी। हमें पूरा भरोसा है, हमने हरियाणा को गति देने का काम किया है।

    पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा

    राज्‍य में जब हमने चुनाव प्रचार शुरू किया, तब से ही मैं यह कह रहा हूं कि इस बार लहर कांग्रेस के पक्ष में है। भाजपा जा रही है और कांग्रेस आ रही है। कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

    इनेलो महासचिव अभय चौटाला

    एग्जिट पोल में पुराने आंकड़े दिखाते हैं। एग्जिट पोल मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के भी देखे थे। एग्जिट पोल में वहां कांग्रेस की सरकार बन रही थी, लेकिन मतगणना के बाद भाजपा की सरकार बनी। जो सरकार बनाने के दावे कर रहे हैं उनके दावे ध्वस्त हो जाएंगे।

    यह भी पढ़ें - Haryana Vidhan Sabha Election Result 2024 LIVE: हरियाणा में बीजेपी का दबदबा कायम, रुझानों में 50 सीटें पार; जुलाना में विनेश फोगाट आगे