विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Arunachal Pradesh Chunav 2024: अरुणाचल प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत, 60 में से 46 विधानसभा सीटों पर कब्जा

Published: Sun, 02 Jun 2024 04:02 PM (IST)Updated: Sun, 02 Jun 2024 08:36 PM (IST)

Arunachal Pradesh Chunav 2024 अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2019 से बेहतर प्रदर्शन किया है। पार्टी ने ...और पढ़ें

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत।
अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत।

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को प्रचंड बहुमत मिला है। राज्य की 60 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 46 पर जीत दर्ज की है। नेशनल पीपुल्‍स पार्टी के खाते में पांच सीटें आई हैं। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) ने तीन, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल ने दो, कांग्रेस ने एक और निर्दलीयों ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़ें: एक्जिट पोल में दक्षिण में धाक जमाती दिख रही BJP, तेलंगाना में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर

भाजपा की सीटें और वोट शेयर दोनों बढ़े

अरुणाचल प्रदेश में 2019 में भाजपा ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की थी। उसे 50.86 फीसदी वोट मिले थे। दूसरे स्थान पर सात सीटों के साथ जेडीयू रही थी। 2024 विधानसभा चुनाव में भाजपा को 54.57 फीसदी वोट मिले और पांच सीटों का फायदा हुआ।

पेमा खांडू समेत 10 प्रत्याशी निर्विरोध जीते

मुख्यमंत्री पेमा खांडू समेत भाजपा के 10 प्रत्याशियों ने निर्विरोध ही विधानसभा चुनाव जीता है। पेमा खांडू अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दोरजी खांडू के बेटे हैं। पेमा खांडू पहली बार जुलाई 2016 में मुख्‍यमंत्री बने थे, तब वे कांग्रेस में थे। सीएम बनने के बाद सितंबर में पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल ज्वाइन की थी। इसके बाद 2016 के दिसंबर महीने में भाजपा का दामन थाम लिया था।

यह भी पढ़ें: हैदराबाद सीट पर कौन मारेगा बाजी, ओवैसी बनाम माधवी लता के बीच है मुकाबला