Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Election Results Today: महाराष्ट्र, झारखंड में कौन बनाएगा सरकार, नतीजे आज; उपचुनावों का भी आएगा परिणाम

    Updated: Sat, 23 Nov 2024 05:36 AM (IST)

    महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह आठ बजे से शुरू होगी। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन सत्ता बरकरार रखना चाह रहा है और विपक्षी महा विकास अघाड़ी वापसी की कोशिश कर रही है। दूसरी ओर एनडीए झारखंड में जीत पर नजर गड़ाए हुए है। सत्तारूढ़ जेएमएम के नेतृत्व वाला गठबंधन राज्य में जीत के प्रति आश्वस्त है।

    Hero Image
    महाराष्ट्र और झारखंड में कौन बनाएगा सरकार, नतीजे आज (फोटो- जागरण)

    नई दिल्ली, जेएनएन। झारखंड और महाराष्ट्र के मतदाताओं ने वैसे तो अपना फैसला सुना चुके है, लेकिन चुनाव परिणाम को लेकर इंतजार शनिवार को समाप्त होगी। सुबह आठ बजे से महाराष्ट्र और झारखंड में मतगणना शुरू होगी। दोनों राज्यों में सत्ता का ताज किसके सिर सजेगा इसका फैसला हो जाएगा। एक्जिट पोल में दोनों राज्यों में राजग को बढ़त दिखाई गई है। 13 राज्यों की 46 विधानसभा सीटों और महाराष्ट्र के नांदेड़ और केरल के वायनाड के लोकसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती भी शनिवार को होगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से चुनावी मैदान में हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में शाम तक आ जाएंगे सारे परिणाम

    झारखंड के सभी 24 जिला मुख्यालयों में सुबह आठ बजे से पोस्टल बैलेट से पड़े वोटों की गणना के साथ मतगणना शुरू होगी। साढ़े आठ बजे से ईवीएम में पड़े वोटों की गणना होगी। साढ़े नौ बजे पहले राउंड का परिणाम आ सकता है। इसी के साथ रुझान आने लगेगा। दोपहर एक बजे तक पता चलने लगेगा कि राज्य में किसकी सरकार बन रही है।

    देर शाम तक सभी सीटों का नतीजा घोषित हो जाएगा। यह स्पष्ट हो जाएगा कि झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आइएनडीआइ की फिर से सरकार बनेगी या भाजपा का कमल खिलेगा।सबसे कम 13 राउंड में मतों की गणना होने के कारण सबसे पहले पोटका विधानसभा सीट का परिणाम आ सकता है।

    सबसे अंत में चतरा का परिणाम आएगा, जहां सबसे अधिक 27 राउंड में मतों की गणना होनी है। चुनाव में 1,211 प्रत्याशियों में 128 महिलाएं तथा 591 निर्दलीय हैं। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान हुआ था।

    राज्य के जिला मुख्यालयों में 24 मतगणना केंद्र बनाए

    झारखंड में चुनाव आयोग ने सभी 81 विधानसभा सीटों पर शांतिपूर्ण मतगणना सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। प्रत्येक मतगणना केंद्र पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि राज्य के जिला मुख्यालयों में 24 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।

    झारखंड में कई दिग्गजों के भाग्य का होगा फैसला

    झारखंड में कई दिग्गजों के भाग्य का भी फैसला होगा, जिनमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, पूर्व मंत्री सरयू राय, सीपी ¨सह, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी प्रमुख हैं। हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा (पोटका), पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास, मंत्री सत्यानंद भोक्ता की बहू रश्मि प्रकाश तथा चम्पाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन के प्रदर्शन भी निगाहें होंगी।

    महाराष्ट्र में बनाए गए हैं 288 मतगणना केंद्र

    महाराष्ट्र में मतगणना की सारी तैयारियां हो चुकी हैं। सभी की निगाहें सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन और महाविकास आघाड़ी (मविआ) गठबंधन के बीच लड़ाई के नतीजे पर होंगी। मतगणना शनिवार सुबह आठ बजे शुरू होगी। नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव के लिए भी मतगणना होगी, जहां 20 नवंबर को मतदान हुआ था। 288 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव के लिए एक केंद्र भी शामिल है।

    288 मतगणना पर्यवेक्षक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की निगरानी करेंगे। नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव में गिनती की निगरानी के लिए दो पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया गया है। 2,086 निर्दलीय समेत 4,136 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मुंबई पुलिस ने शहर के सभी 36 मतगणना केंद्रों के 300 मीटर के दायरे में लोगों के जमावड़े पर रोक लगा दी है।

    यह भी पढ़ें- कब, कहां-कैसे देखें महाराष्ट्र, झारखंड विधानसभा चुनाव के सटीक नतीजे? यहां जानें सबकुछ

    उपचुनावों का आएगा परिणाम

    राजस्थान की सात, बंगाल की छह, असम की पांच सीटों, पंजाब और बिहार में चार-चार सीटों, कर्नाटक में तीन सीटों, मध्य प्रदेश और केरल में दो-दो सीटों पर भी विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आएंगे। छत्तीसगढ़, गुजरात, उत्तराखंड और मेघालय में एक-एक सीट पर हुए विधानसभा उपचुनावों की मतगणना भी होगी।