Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Election Results 2024: कब, कहां-कैसे देखें महाराष्ट्र, झारखंड विधानसभा चुनाव के सटीक नतीजे? यहां जानें सबकुछ

    Updated: Fri, 22 Nov 2024 10:41 PM (IST)

    झारखंड और महाराष्ट्र के मतदाताओं ने वैसे तो अपना फैसला सुना चुके हैं लेकिन चुनाव परिणाम को लेकर इंतजार शनिवार को समाप्त होगा। वहीं सुबह आठ बजे से महाराष्ट्र और झारखंड में मतगणना शुरू होगी। दोनों राज्यों में सत्ता का ताज किसके सिर सजेगा इसका फैसला हो जाएगा। महाराष्ट्र झारखंड और उपचुनावों के सटीक नतीजे यहां देखे जा सकते हैं...

    Hero Image
    महाराष्ट्र, झारखंड विधानसभा चुनाव के सटीक नतीजे सुबह आठ बजे से देख सकेंगे

    ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती 23 नवंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली है, इन राज्यों के साथ ही और देश में हर मतदाता उत्सुक निगाहों से चुनाव परिणामों का इंतजार कर रहा है। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान हुआ, जबकि 81 झारखंड विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महाराष्ट्र में मुकाबला सत्तारूढ़ महायुति और महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के बीच है। महायुति में अजित पवार की एनसीपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के साथ गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शामिल है। जबकि, एमवीए में शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (शरद पवार) और कांग्रेस पार्टी शामिल हैं।

    वहीं, झारखंड में जेएमएम (झारखंड मुक्ति मोर्चा) और भाजपा के बीच सीधी टक्कर है। एक्जिट पोल में दोनों राज्यों में राजग को बढ़त दिखाई गई है। 13 राज्यों की 46 विधानसभा सीटों और महाराष्ट्र के नांदेड़ और केरल के वायनाड के लोकसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती भी शनिवार को होगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से चुनावी मैदान में हैं।

    साढ़े नौ बजे पहले राउंड का परिणाम आ सकता है

    झारखंड में शाम तक आ जाएंगे सारे परिणाम झारखंड के सभी 24 जिला मुख्यालयों में सुबह आठ बजे से पोस्टल बैलेट से पड़े वोटों की गणना के साथ मतगणना शुरू होगी। साढ़े आठ बजे से ईवीएम में पड़े वोटों की गणना होगी। साढ़े नौ बजे पहले राउंड का परिणाम आ सकता है। इसी के साथ रुझान आने लगेगा।

    कब और कहां देखें विधानसभा चुनाव के नतीजे?

    महाराष्ट्र, झारखंड विधानसभा चुनाव और उपचुनाव के नतीजे देखने के लिए आप शनिवार सुबह ही नीचे दिए गए निम्नलिखित लिंक्स पर क्लिक कर लाइव रिजल्ट देख सकते हैं।

    • Dainik Jagran यूट्यूब लिंक- www.youtube.com/@DainikJagran
    • Dainik Jagran वेबसाइट लिंक https://www.jagran.com/
    • Jagran.com जागरण की हिंदी वेबसाइट पर आप हमेशा की तरह चुनावों के सटीक नतीजे और पल-पल की अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।
    • जागरण फेसबुक लिंक facebook.com/dainikjagran
    • Jagran WhatsApp Channel whatsapp.com/channel/0029Va4cJIODJ6Grlb2TTB3P
    • जागरण का मोबाइल एप डाउनलोड करके भी महाराष्ट्र, झारखंड विधानसभा चुनाव और उपचुनाव के नतीजे देख सकते हैं।
    • चुनाव आयोग का मोबाइल एप डाउनलोड करके भी आप चुनाव नतीजों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
    • चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जाकर आप नतीजे देख सकते हैं। लिंक- https://results.eci.gov.in/

    महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों से जुड़ी खबरों पर इस लिंक पर क्लिक करें

    झारखंड चुनाव के नतीजों से जुड़ी खबरों पर इस लिंक पर क्लिक करें