Move to Jagran APP

अतीत के आईने से: 10 बार मिला पूर्ण बहुमत, 50% वोट किसी को नहीं; 1984 के बाद कांग्रेस को नहीं मिला बहुमत

आजाद भारत में अब तक 17 लोकसभा चुनाव हुए हैं। इन चुनावों में 10 बार ही किसी राजनीतिक दल को पूर्ण बहुमत मिला है। सात बार कांग्रेस दो बार भाजपा और एक बार जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया है लेकिन 50 प्रतिशत वोट किसी दल को हासिल नहीं हुआ है। भाजपा ने इस बार के आम चुनाव में 50 प्रतिशत वोट हासिल करने का लक्ष्य तय किया है।

By Jagran News Edited By: Versha Singh Wed, 03 Apr 2024 07:54 AM (IST)
अतीत के आईने से: 10 बार मिला पूर्ण बहुमत, 50% वोट किसी को नहीं; 1984 के बाद कांग्रेस को नहीं मिला बहुमत
10 बार मिला पूर्ण बहुमत, 50% वोट किसी को नहीं

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। आजाद भारत में अब तक 17 लोकसभा चुनाव हुए हैं। इन चुनावों में 10 बार ही किसी राजनीतिक दल को पूर्ण बहुमत मिला है। सात बार कांग्रेस, दो बार भाजपा और एक बार जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया है, लेकिन 50 प्रतिशत वोट किसी दल को हासिल नहीं हुआ है। भाजपा ने इस बार के आम चुनाव में 50 प्रतिशत वोट हासिल करने का लक्ष्य तय किया है। 2019 के आम चुनाव में भाजपा को 37.7 प्रतिशत वोट मिला था।

1984 के बाद कांग्रेस को नहीं मिला बहुमत

तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1984 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 48.1 प्रतिशत वोटों के साथ 415 सीटें जीतने में कामयाब रही। 1984 ही वह आखिरी चुनाव था, जिसमें कांग्रेस को बहुमत मिला था। इसके बाद हुए किसी भी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को न तो बहुमत मिला है न ही 40 प्रतिशत वोट मिले हैं।

बढ़ा भाजपा का ग्राफ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी 31.4 प्रतिशत वोटों के साथ 282 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी 37.7 प्रतिशत वोटों के साथ 303 सीट जीतने में सफल रही। वोट और सीट के लिहाज से यह भाजपा का सबसे अच्छा प्रदर्शन है।

भाजपा को 12 प्रतिशत बढ़ाना होगा वोट

भाजपा को 50 प्रतिशत वोट तक पहुंचने के लिए 2019 की तुलना में करीब 12 प्रतिशत अधिक वोट हासिल करना होगा। इसके लिए भाजपा ने देश भर में कई छोटे-बड़े दलों के साथ गठबंधन किया है। इसके अलावा भाजपा' लगातार मोदी की गारंटी' के जरिये मतदाताओं को आकर्षित करने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत 54 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल खत्म, ये केंद्रीय मंत्री भी हुए रिटायर

यह भी पढ़ें- Kachchatheevu Island: 'कच्चातिवु द्वीप पर द्रमुक गलत प्रचार कर रही', वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गैर जिम्मेदाराना बयान देने का लगाया आरोप