Move to Jagran APP

Delhi Rohtas Nagar Election Result Declared: रोहतास नगर से भाजपा के जितेंदर महाजन 13241 वोट से चुनाव जीते

Delhi Rohtas Nagar Election Result Declared रोहतास नगर विधानसभा सीट पर भाजपा के जितेंदर महाजन आप की सरिता सिंह कांग्रेस के विपिन शर्मा मुख्य उम्मीदवार थे।

By Vineet SharanEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 07:29 AM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 05:55 PM (IST)
Delhi Rohtas Nagar Election Result Declared: रोहतास नगर से भाजपा के जितेंदर महाजन 13241 वोट से चुनाव जीते
Delhi Rohtas Nagar Election Result Declared: रोहतास नगर से भाजपा के जितेंदर महाजन 13241 वोट से चुनाव जीते

नई दिल्ली, जेएनएन। रोहतास नगर से भाजपा 13241 मत से चुनाव जीत चुकी है। विधानसभा सीट पर भाजपा के जितेंदर महाजन को 73873 मत, आप की सरिता सिंह को 60632 वोट, कांग्रेस के विपिन शर्मा को 5572 वोट मिले हैं।

loksabha election banner

दिल्ली की पूरी 70 सीटों की बात करें तो आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला है। आप 63 सीटों पर चुनाव जीत रही है। चुनाव आयोग के आंकडों में भी आप दिल्ली की ज्यादातर सीटों पर आगे चल रही है। आप को 50 फीसदी से ज्यादा मत मिलते दिखाई दे रहे हैं। जबकि भाजपा 40 प्रतिशत मत पा रही है। भाजपा की सीटें बढ़ी हैं।

रो‍हतास नगर विधानसभा सीट का इतिहास

रो‍हतास नगर विधानसभा सीट उत्‍तर पूर्व दिल्‍ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आती है। इस क्षेत्र को 1977 में विधानसभा सीट घोषित किया गया था। यहां के पहले चुनाव में कांग्रेस के वेद प्रकाश विधायक चुने गए। वर्तमान में आम आदमी पार्टी के सरिता सिंह यहां से विधायक हैं। उन्होंने 2015 के विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार जितेन्दर महाजन को 7874 वोट से हराया था।

कांग्रेस का गढ़ रही है यह सीट

कांग्रेस ने इस सीट से तीन बार लगातार और कुल पांच बार जीत हासिल की।दि्ल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के समय यह सीट कांग्रेस की अभेद किले के तौर पर जानी जाती थी। इस सीट से भाजपा सिर्फ दो बार चुनाव जीत सकी है। इस सीट से 1977 में कांग्रेस के वेद प्रकाश, 1983 में कांग्रेस के रामनारायण, 1993 में भाजपा के आलोक कुमार, 1998 में कांग्रेस के राधेश्याम ने विधायकी का चुनाव जीता था।  2003 व 2008 में कांग्रेस के रामबाबू शर्मा, 2013 में भाजपा के जितेंद्र कुमार और 2017 में आप की सरिता सिंह ने चुनाव जीता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.