विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Trilokpuri Delhi Election Result 2020: त्रिलोकपुरी में AAP का परचम, रोहित कुमार महरौलिया विजयी

By Nitin AroraEdited By:
Published: Tue, 11 Feb 2020 08:10 AM (IST)Updated: Wed, 12 Feb 2020 10:36 AM (IST)

Trilokpuri Delhi Assembly Election 2020 Live Result त्रिलोकपुरी में AAP ने परचम लहराया है। रोहित कुमार महरौलिया ने इस सीट पर जीत हासिल कर ली है।

Trilokpuri Delhi Election Result 2020: त्रिलोकपुरी में AAP का परचम, रोहित कुमार महरौलिया विजयी
Trilokpuri Delhi Election Result 2020: त्रिलोकपुरी में AAP का परचम, रोहित कुमार महरौलिया विजयी

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। त्रिलोकपुरी से आप के रोहित कुमार महरौलिया ने जीत हासिल की। महरौलिया को 69947 वोट मिले। वहीं, फिर दूसरे नंबर पर रहे भाजपा की किरण वैद्य को 57461 वोट और तीसरे पर कांग्रेस उम्मीदवार विजय कुमार को 3262 वोट मिले। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर मंगलवार को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई थी। 8 फरवरी को हुए मतदान में इस सीट पर कुल 133269 वोट पड़े थे। वहीं, वोटिंग फीसद 66.48 रहा।

Trilokpuri Delhi Assembly Election 2020 Live Result:

-त्रिलोकपुरी सीट पर आप उम्मीदवार 20, 000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

-त्रिलोकपुरी(5वां राउंड)

भाजपा-20659

आप- 36974

कांग्रेस-1841

-त्रिलोकपुरी विधानसभा से पांचवें राउंड के बाद आप प्रत्याशी रोहित महरौलिया 16315 वोट से आगे।

-त्रिलोकपुरी

16793 भाजपा

29372- आप

-त्रिलोकपुरी में आप 13000 वोट से आगे।

-त्रिलोकपुरी विधानसभा चौथे राउंड के बाद आप प्रत्याशी रोहित मेहरोलिया 29372, भाजपा प्रत्याशी किरण वैद्य को 16793 वोट।

-त्रिलोकपुरी विधानसभा से चौथे राउंड में 12579 वोटों की बढ़त के बाद विजय चिन्ह दिखाते हुए आप प्रत्याशी रोहित महरौलिया।

-त्रिलोकपुरी के आप प्रत्याशी रोहित महरोलिया दाहिने और कांग्रेस प्रत्याशी विजय कुमार। साथ साथ बैठे हुए हैं।ट

-त्रिलोकपुरी दूसरा राउंड

आप-रोहित कुमार 14328

भाजपा- किरण 8057

बता दें कि त्रिलोकपुरी के लोग पहले राजनीतिक रुप से सक्रिय कम थे अब यहां सक्रियता ज्‍यादा है। यह कहना है राजू धिंगान का। राजू धिंगान त्रिलोकपुरी सीट से आप के विधायक हैं। त्रिलोकपुरी सीट का दिल्‍ली की 70 विधानसभा सीटों में महत्‍वपूर्ण स्‍थान है। इस क्षेत्र को 1993 में विधानसभा सीट घोषित किया गया था। तब सबसे पहले कांग्रेस के ब्रह्म पाल पहले विधायक चुने गए थे। उन्‍होंने कांग्रेस के राम चरण गुजराती को हराया था। कांग्रेस ने पहले चुनाव से लेकर तीसरे चुनाव तक लगातार जीत हासिल की। वर्तमान में यहां से आम आदमी पार्टी के राजू धींगन विधायक हैं। राजू इस सीट से लगातार दूसरी विधायक चुने गए हैं।