Move to Jagran APP

शाहीन बाग में प्रदर्शन : भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा देश की सुरक्षा से हो रहा खिलवाड़

शाहीन बाग में प्रदर्शन को लेकर भाजपा ने कहा कि बच्चे परीक्षा के समय भी 2-2 घंटे सड़कों पर बर्बाद कर रहे हैं। ऑफिस जाने वालों को परेशानी। व्यापारियों को नुकसान।यह जायज नहीं है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 03:50 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 03:53 PM (IST)
शाहीन बाग में प्रदर्शन : भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा देश की सुरक्षा से हो रहा खिलवाड़
शाहीन बाग में प्रदर्शन : भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा देश की सुरक्षा से हो रहा खिलवाड़

नई दिल्‍ली, जागरण संवाददाता। Saheen Bagh: शाहीन बाग में प्रदर्शन को भाजपा ने सुरक्षा के लिए खतरा बताया है। उसका कहना है कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के नेता लोगों को गुमराह कर रहे हैं। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया है। 

loksabha election banner

कई दिनों से चल रहा है प्रदर्शन

उन्होंने ट्वीट किया ‘39 दिन हो गए शाहीन बाग के कारण यातायात ठप, लाखों लोग परेशान। बच्चे परीक्षा के समय भी 2-2 घंटे सड़कों पर बर्बाद कर रहे हैं। ऑफिस जाने वालों को परेशानी। व्यापारियों को नुकसान। क्या ये जायज है?’

राज्‍यसभा सदस्‍य विजय गोयल ने भी लगाया आरोप

वहीं, राज्यसभा सदस्य विजय गोयल ने आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति में दिल्ली व राजधानी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सड़कें बंद हैं। एंबुलेंस को भी नहीं जाने दिया जा रहा है। बच्चे स्कूल जाने से वंचित हो गए हैं।

प्रभावित हो रहा कारोबार

लोगों का कारोबार बंद कर दिया गया है। फ्रेंड्स कॉलोनी में लोगों के घरों में तोड़ फोड़ की गई थी जिससे लोग डरे हुए हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि मुस्लिमों के मन में डर पैदा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कानून से देश के किसी भी नागरिक का कोई संबंध नहीं है। यह पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने से संबंधित है।

बता दें कि दिल्‍ली में आठ फरवरी को मतदान है और मतगणना 11 फरवरी को है। इस कारण दिल्ली में सुरक्षा तैयारियों में जुटी पुलिस को इस प्रदर्शन के कारण परेशानी हो सकती है। बता दें यहां पर हो रहे प्रदर्शन में कई राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने तरीके से समर्थन दे रही हैं। 

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.