Shahdara Delhi Election Result 2020: जीते आप प्रत्याशी व दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल
शाहदरा सीट से आप प्रत्याशी राम निवास गोयल को जीत हासिल हुई। चुनाव आयोग की ओर से भी इस जीत का आधिकारिक ऐलान का दिया गया है।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली विधानसभा के अंतर्गत आने वाली शाहदरा सीट से आम आदमी प्रत्याशी व दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल को जीत मिली है। चुनाव आयोग की ओर से भी इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। शाहदरा विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी में विधानसभा अध्यक्ष रहे राम निवास गोयल ने एक बार फिर अपनी जीत दर्ज करवाई। उन्होंने कहा कि मुझे अपनी क्षेत्र की जनता पर पूरा भरोसा था, क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विकास कार्यो पर वोट मिले हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने ली हार जिम्मेदारी
बता दें कि दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने जागरण से बातचीत के दौरान अपनी हार स्वीकार कर ली और कहा, 'लेता हूं हार की नैतिक जिम्मेदारी। अरविंद केजरीवाल को बधाई लेकिन अपने काम की वजह से नहीं बल्कि विज्ञापनों की वजह से जीते।'
2015 में भी जीती थी आप
इससे पहले वर्ष 2015 में विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बढ़त हासिल की थी और 2013 में विधानसभा चुनाव में भाजपा जबकि 2008 के विधानसभा चुनाव में INC ने जीत दर्ज की थी।
यहां शनिवार, 8 फरवरी को मतदान हुआ था। इस दौरान कुल मतदान का आंकड़ा 124577 था। यहां से आम आदमी पार्टी के रामनिवास गोयल, भाजपा के संजय गोयल और कांग्रेस के नरेंद्र नाथ मुख्य प्रत्याशी हैं। इनके बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। चुनाव आयोग के अनुसार, दिल्ली में चार सीटों पर भाजपा और तीन सीट पर आप आगे चल रही है।
पूरे मतगणना के दौरान ऐसे थे अपडेट्स :
- 22 फरवरी को दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। शाहदरा विधानसभा क्षेत्र से 8वें राउंड में राम निवास गोयल 989 से आगे चल रहे हैं।
- दिल्ली के कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने अपनी पार्टी की हाल की जिम्मेवारी ली और आप प्रमुख केजरीवाल को बधाई देते हुए कहा कि उनकी जीत काम की वजह से नहीं विज्ञापनों से जीत हुई।
- शाहदरा में भारतीय जनता पार्टी को 27791 वोट मिले और आम आदमी पार्टी को 26901 वोट और भाजपा के खाते में मात्र 890 वोट आए हैं।
- 11th राउंड में राम निवास गोयल 4489 से आगे
- भाजपा के संजय गोयल और कांग्रेस के नरेंद्र नाथ पीछे चल रहे हैं।
- शाहदरा में पहले राउंड में आप के प्रत्याशी और विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल 200 वोट से आगे
LIVE Delhi Election Result : मनीष सिसोदिया और आतिशी आगे, AAP को 59 सीटों पर बढ़त