विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Election 2020: AAP विधायक जितेंद्र सिंह तोमर का निर्वाचन दिल्ली HC ने किया रद

By JP YadavEdited By:
Published: Fri, 17 Jan 2020 03:20 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 17 Jan 2020 03:37 PM (GMT+05:30)

त्रिनगर नगर से AAP विधायक और पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर का निर्वाचन रद कर दिया है।

Delhi Election 2020: AAP विधायक जितेंद्र सिंह तोमर का निर्वाचन दिल्ली HC ने किया रद
Delhi Election 2020: AAP विधायक जितेंद्र सिंह तोमर का निर्वाचन दिल्ली HC ने किया रद

नई दिल्ली [विनीत त्रिपाठी]। Delhi Election 2020: दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान त्रिनगर नगर से AAP विधायक और पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर का निर्वाचन रद कर दिया है। 

बता दें कि जितेंद्र सिंह तोमर पर तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय से एलएलबी की फर्जी डिग्री लेने का आरोप है। पूर्व कानून मंत्री तोमर के खिलाफ विश्वविद्यालय प्रशासन ने थाने में मामला दर्ज कराया था। तोमर समेत 14 अधिकारियों और कर्मचारियों पर केस चल रहा है।

दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री की लॉ की डिग्री को तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय ने रद कर दिया था। इसकी जानकारी कोर्ट को भी दी गई थी। विश्वविद्यालय की तरफ से कहा गया कि तोमर या उनके वकील ने मामले में अपना पक्ष सही तरीके से नहीं रखा। विवि प्रशासन ने कहा कि लॉ की डिग्री रद करने का फैसला बरकरार है।