Move to Jagran APP

LIVE Delhi Najafgarh Election Result: कड़ी मशक्‍कत के बाद AAP प्रत्याशी और मंत्री कैलाश गहलोत जीते

Delhi Najafgarh Election Result LIVE नजफगढ़ विधानसभा सीट पर 17 राउंड की गिनती के बाद आप के कैलाश गहलोत जीत गए हैं।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 07:33 AM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 10:02 PM (IST)
LIVE Delhi Najafgarh Election Result: कड़ी मशक्‍कत के बाद AAP प्रत्याशी और मंत्री कैलाश गहलोत जीते
LIVE Delhi Najafgarh Election Result: कड़ी मशक्‍कत के बाद AAP प्रत्याशी और मंत्री कैलाश गहलोत जीते

नई दिल्ली, जेएनएन।Delhi Najafgarh Election Result LIVE : नजफगढ़ विधानसभा सीट से कैलाश गहलोत जीत गए हैं। उन्‍होंने भाजपा प्रत्याशी अजीत खड़खड़ी को 6231 वोटों से हराया। पश्चिमी दिल्ली का हिस्सा नजफगढ़ विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी का कब्जा है। इस सीट पर इसबार आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। 

loksabha election banner

सियासी समर में नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र के योद्धाओं की बात करें तो पहली बार विधायक बनकर मंत्री पद तक का सफर तय करने वाले कैलाश गहलोत राजनीति की बारीकी से अवगत हैं। इससे ध्यान में रखकर उन्होंने अपनी रणनीति बना ली है। बिजली पानी के मुद्दों पर मतदाताओं को साधने की कोशिश में जुटे कैलाश गहलोत को भाजपा प्रत्याशी अजीत खड़खड़ी से कड़ी चुनौती मिली।

Delhi Najafgarh Election Result 2020 LIVE Updates:

आम आदमी पार्टी(आप) के कैलाश गहलोत 17वें राउंड की गिनती में 74681वोटों से आगे हैं, वहीं अजीत खरकरी 68367 वोटों के साथ उनके पीछे हैं। अह सिर्फ एक राउंड की गिनती बाकी है।

आम आदमी पार्टी(आप) के कैलाश गहलोत 17वें राउंड की गिनती में 4217 वोटों से आगे हैं, वहीं अजीत खरकरी 4254 वोटों के साथ उनके पीछे हैं। अह सिर्फ एक राउंड की गिनती बाकी है।

आम आदमी पार्टी(आप) के कैलाश गहलोत 70464 वोटों से आगे हैं, वहीं अजीत खरकरी 64113 वोटों के साथ उनके पीछे हैं। अब सिर्फ तीन राउंड की गिनती बाकी है।

14 राउंड की गिनती के बाद आम आदमी पार्टी(आप) के कैलाश गहलोत 65373 वोटों से आगे हैं, वहीं अजीत खरकरी 60969 वोटों के साथ उनके पीछे हैं, वहीं कांग्रेस के साहब सिंह 1985 वोटों के साथ सबसे पीछे हैं। अब सिर्फ तीन राउंड की गिनती बाकी है।

नजफगढ़ विधानसभा सीट पर 14 राउंड की गिनती समाप्त हो चुकी है। 14 राउंड की गिनती के बाद आम आदमी पार्टी(आप) के कैलाश गहलोत 60782 वोटों से आगे हैं, वहीं अजीत खरकरी 56508 वोटों के साथ उनके पीछे हैं, वहीं कांग्रेस के साहब सिंह 596 वोटों के साथ सबसे पीछे हैं। अब सिर्फ चार राउंड की गिनती बाकी है।

नजफगढ़ विधानसभा सीट पर आठ राउंड की गिनती के बाद आम आदमी पार्टी के कैलाश गहलोत 35007 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा के अजीत खरकरी 30583 वोटों के साथ ठीक उनके पीछे हैं।कांग्रेस के साहब सिंह 596 वोटों के साथ सबसे पीछे हैं।

नजफगढ़ विधानसभा सीट पर छठे राउंड की गिनती के बाद आम आदमी पार्टी के कैलाश गहलोत 25136 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा के अजीत खरकरी 23303 वोटों के साथ ठीक उनके पीछे हैं।

नजफगढ़ विधानसभा सीट पर पांचवे राउंड की गिनती के बाद आम आदमी पार्टी के कैलाश गहलोत 21590 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा के अजीत खरकरी 19343 वोटों के साथ ठीक उनके पीछे हैं।

नजफगढ़ विधानसभा सीट पर चौथे राउंड की गिनती में आम आदमी पार्टी के कैलाश गहलोत 4081 वोटो के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा के अजीत खरकरी 3980 वोटों के साथ ठीक उनके पीछे हैं। कांग्रेस के साहब सिंह 65 वोटों के साथ सबसे पीछे हैं।

नजफगढ़ विधानसभा सीट पर बाजी पलट गई है। यहां अब आम आदमी पार्टी के कैलाश गहलोत आगे चल रहे हैं। वह फिलहाल 13101 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा के अजीत खरकरी 11986 वोटों के साथ पिछड़ गए हैं।

नजफगढ़ विधानसभा सीट के दूसरे राउंड की गिनती के बाद भाजपा  के अजीत 4160 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं, वहीं 3454 वोटों के साथ कैलाश गहलोत दूसरे नंबर पर हैं तो कांग्रेस के साहब सिंह 62 वोटों के साथ सबसे पीछे हैं।

नजफगढ़ में आप के कैलाश गहलोत 85 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।

नजफगढ़ से फिलहाल भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।आप के मंत्रियों में कैलाश गहलोत नजफगढ़ से पीछे चल रहे हैं।

नजफगढ़ से फिलहाल आम आदमी पार्टी के विधायक कैलाश गहलोत पीछे चल रहे हैं। कैलाश गहलोत आप सरकार में मंत्री हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.