Move to Jagran APP

Delhi Assembly Elections 2020: CM केजरीवाल से भाजपा रोजाना पूछेगी एक सवाल

मनोज तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जनता के सवालों से भाग रहे हैं लेकिन भाजपा उन्हें जवाब देने के लिए मजबूर करेगी।

By Mangal YadavEdited By: Published: Fri, 10 Jan 2020 08:03 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jan 2020 08:03 PM (IST)
Delhi Assembly Elections 2020: CM केजरीवाल से भाजपा रोजाना पूछेगी एक सवाल
Delhi Assembly Elections 2020: CM केजरीवाल से भाजपा रोजाना पूछेगी एक सवाल

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। चुनाव नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक पार्टियों में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी तेज हो गया है। भाजपा ने प्रेस वार्ता में वीडियो दिखाकर दावा किया कि दिल्ली के अधिकांश हिस्से में सड़कों का बुरा हाल है। प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जनता के सवालों से भाग रहे हैं, लेकिन भाजपा उन्हें जवाब देने के लिए मजबूर करेगी। पार्टी उनसे रोज एक सवाल पूछेगी।

loksabha election banner

 मनोज तिवारी ने कहा कि पहला सवाल दिल्ली सरकार द्वारा नगर निगमों को वित्तीय रूप से बदहाल करने की साजिश से जुड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि उनकी सरकार नगर निगमों का 13 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा दबाकर क्यों बैठी है?

दिल्ली सरकार पर दक्षिणी दिल्ली नगर निगम का 7712 करोड़ रुपये, पूर्वी दिल्ली नगर निगम का 1938 करोड़ रुपये और उत्तरी दिल्ली नगर निगम का 3763 करोड़ रुपये बकाया है। निगम को कमजोर करने के लिए सरकार तीनों निगमों का फंड रोक रही है। दिल्ली की जनता को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अपने राजनीतिक स्वार्थ के कारण केजरीवाल मूलभूत सुविधाएं देने में बाधा बने हुए हैं।

सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री सीसीटीवी कैमरा लगाने, स्कूल बनाने, मुफ्त वाई-फाई देने सहित दिल्ली के विकास के लिए 70 वादे किए थे। उन्हें बताना चाहिए कि इन वादों पर क्या काम हुआ है। इस अवसर पर पूर्व विधायक कपिल मिश्र व प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख नीलकांत बख्शी मौजूद थे।

भाजपा ने निकाली बाइक रैली

नागरिकता संशोधन कानून और भाजपा के समर्थन में युवाओं ने मोटरसाइकिल रैली निकाली। प्रदेश भाजपा कार्यालय से रैली शुरू होकर राजधानी के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए पार्टी कार्यालय में पहुंचकर समाप्त हुई। इसे विजय संकल्प रैली नाम दिया गया था। इसमें शामिल युवाओं ने कहा कि कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और कम्युनिस्ट पार्टी नागरिकता कानून को लेकर झूठ फैला रही है। माहौल खराब करने की साजिश हो रही है, इसलिए युवा सड़क पर उतर रहे हैं।

दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.