Move to Jagran APP

आइ लव केजरीवाल अभियान पर भाजपा ने कसा तंज, मनोज तिवारी ने कही ये बात

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी का कहना है कि मुख्यमंत्री ने दिल्ली व यहां के लोगों से प्यार नहीं किया इसलिए अब लोग भी इन्हें नकार रहे हैं।

By Prateek KumarEdited By: Published: Wed, 04 Sep 2019 07:53 AM (IST)Updated: Wed, 04 Sep 2019 07:53 AM (IST)
आइ लव केजरीवाल अभियान पर भाजपा ने कसा तंज, मनोज तिवारी ने कही ये बात
आइ लव केजरीवाल अभियान पर भाजपा ने कसा तंज, मनोज तिवारी ने कही ये बात

नई दिल्ली, जेएनएन। AAP आम आदमी पार्टी (आप) ने ‘आइ लव केजरीवाल’ अभियान शुरू किया है। ऑटो रिक्शा के पीछे इस नारे वाले स्टिकर चिपकाया जा रहा है। वहीं, भाजपा ने इस अभियान पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लिया है। उसका कहना है कि मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों को धोखा दिया है। उन्होंने सिर्फ खुद से और अपने भ्रष्ट नेताओं से प्यार किया है, इसलिए दिल्ली के लोग अब उनसे प्यार नहीं करते हैं। मजबूरन आप को ऐसा अभियान शुरू करना पड़ा है।

loksabha election banner

भाजपा का कहना है कि यह अभियान बताता है कि ‘आप’ और इसके मुखिया की लोकप्रियता किस तरह से गिर गई है। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी का कहना है कि मुख्यमंत्री ने दिल्ली व यहां के लोगों से प्यार नहीं किया, इसलिए अब लोग भी इन्हें नकार रहे हैं। नगर निगम चुनाव में हार के बाद लोकसभा चुनाव में ‘आप’ तीसरे नंबर पर चली गई। इससे ‘आप’ के नेता घबराए हुए हैं। अब वह खुद से ‘आइ लव केजरीवाल’ बोल रहे हैं।

भाजपा नेताओं का कहना है कि यदि मुख्यमंत्री दिल्ली के लोगों से प्यार करते और उनकी समस्याएं हल करते, तो आज उन्हें ऐसा अभियान नहीं चलाना पड़ता। उनकी वजह से दिल्ली में संविदा कर्मचारियों के सामने रोजगार का संकट पैदा हो गया है।

दिल्ली विश्व का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है और अनधिकृत कॉलोनियां बेहाल हो गई हैं। उन्होंने कहा कि ‘आप’ सरकार प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना को लागू नहीं करके गरीब मरीजों को पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज से वंचित रख रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को मिलने वाले घर भी नहीं बनने दिया जा रहा है। इससे लोगों में इस सरकार के प्रति भारी नाराजगी है। विधानसभा चुनाव में भी ‘आप’ की हार निश्चित है।

दिल्‍ली के लाखों वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर, राजधानी में बदलने वाला है यह नियम

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.