Kondli Delhi Election Result 2020: आप प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने कोंडली सीट से हासिल की जीत
Kondli Delhi Assembly Election 2020 Result कोंडली सीट पर आप के कुलदीप कुमार ने दर्ज की जीत।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। कोंडली विधानसभा सीट से आप के कुलदीप कुमार ने दर्ज की जीत। शुरुआत से कुलदीप कुमार भारी मतों से आगे चल रहे थे। 17907 वोटों का रहा उनके जीत का अंतर। कुलदीप कुमार को 68348 वोट मिले तो वहीं, BJP के राजकुमार को 50441 और फिर तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस उम्मीदवार अमरीश गौतम कोदिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई थी। 8 फरवरी को हुए मतदान में इस सीट पर कुल 128121 वोट पड़े। वहीं, वोटिंग फीसद 67.01 रहा।
Kondli Delhi Assembly Election 2020 Result:
-कोंडली में आप 24 हजार वोटों से आगे।
-कोंडली विधानसभा सीट पर आप आगे चल रही है।
-कोंडली विधानसभा चौथा राउंड, आप-6490, भाजपा(ढिल्लों)-3406
-कोंडली विधानसभा से चौथे राउंड में बड़े अंतर से पिछड़ने के बाद भाजपा प्रत्याशी राजकुमार ढिल्लो चर्चा करते हुए।
-कोंडली से कांग्रेस प्रत्याशी अमरीष सिंह गौतम चौथे राउंड के बाद वोटों का आंकड़ा देखते हुए।
-कोंडली में भाजपा के राजकुमार ढिल्लों आगे।
कोंडली क्षेत्र को 2002 में गठित परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद 2008 में विधानसभा सीट बनाया गया। चुनाव आयोग ने इस सीट पर 2008 में पहली बार विधानसभा चुनाव कराया। उस दौरान कांग्रेस के अमरीश सिंह गौतम ने भाजपा के दुष्यंत गौतम को हराया और विधायक बने। वर्तमान में यहां से आम आदमी पार्टी के मनोज कुमार विधायक हैं। मनोज इस सीट से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए हैं।
कुल मतदाता : 1,88,607
पुरुष मतदाता : 1,02,592
महिला मतदाता : 86,003
अन्य : 12
(नोट : चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़े)