Move to Jagran APP

Delhi Election 2020 : 1972 में हुआ था राजेंद्र नगर विधानसभा सीट का गठन, जाने क्‍या है समस्‍याएं

राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर 8 फरवरी को मतदान होना है और 11 फरवरी को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।

By Monika MinalEdited By: Published: Fri, 07 Feb 2020 12:11 PM (IST)Updated: Fri, 07 Feb 2020 06:15 PM (IST)
Delhi Election 2020 : 1972 में हुआ था राजेंद्र नगर विधानसभा सीट का गठन, जाने क्‍या है समस्‍याएं
Delhi Election 2020 : 1972 में हुआ था राजेंद्र नगर विधानसभा सीट का गठन, जाने क्‍या है समस्‍याएं

नई दिल्‍ली, ऑनलाइन डेस्‍क। पश्चिमी दिल्‍ली की बड़ी रिहायशी कॉलोनी राजेंद्र नगर  (Rajendra Nagar) नई दिल्‍ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (New Delhi Loksabha Assembly Seat) के अंतर्गत आता है। यह दिल्‍ली राज्‍य की 70 विधानसभा सीटों में से एक इस सीट का नाम देश के पहले राष्‍ट्रपति डॉक्‍टर राजेंद्र प्रसाद (Dr Rajendra Prasad) के नाम पर रखा गया था।  इसका गठन वर्ष 1972 में किया गया था। वर्ष  1983 से 2003 तक इस सीट पर चार बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) ही काबिज रही। आम आदमी पार्टी के विजेंद्र गर्ग  (Vijender Garg) यहां के  विधायक  (MLA) हैं। राजेंद्रनगर पूर्व और दक्षिण की ओर से जंगलों से घिरा हुआ है।  कोचिंग सेंटरों के लिए प्रसिद्ध राजेंद्र नगर में सिविल सर्विसेज,लॉ समेत विभिन्‍न क्षेत्रों की पढ़ाई के लिए सुविधा है।   बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का जन्‍म भी यही हुआ था। मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार के अलावा अभिनेता शाइनी आहूजा, अभिनेत्री दिव्‍या दत्‍ता, क्रिकेटर और सांसद गौतम गंभीर  लंबे समय तक यहां रहे हैं। 

loksabha election banner

यहां की समस्‍या-  

- गंदे पानी के निकासी की समस्‍या और बंद पड़ी नालियां

- टूटी सड़कें

- दूषित जल आपूर्ति 

- अनियोजित विकास 

 इनका रहा है कब्‍जा-   

मुख्य रूप से पंजाबी शरणार्थियों का निवास स्थान रहने वाले राजेंद्र नगर में  2008 विधानसभा चुनाव से पहले तक भाजपा का कब्‍जा था। वर्ष 2015  में आम आदमी पार्टी (AAP) के विजेंद्र गर्ग विजय को जीत मिली। वर्ष 2013  में भारतीय जनता पार्टी  के आर.पी. सिंह को जीत मिली। वर्ष 2008 में  कांग्रेस के रमाकांत गोस्वामी ने जीत हासिल की।  

कुल मतदाताओं की संख्‍या  

इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 188992 है, जिनमें पुरुष मतदाता 104030 और महिला मतदाता 84942 हैं।   

दिल्ली विधानसभा चुनाव:  शनिवार, 8 फरवरी, 2020 को मतदान,  मतगणना मंगलवार, 11 फरवरी, 2020 को होगी। 

यह भी पढ़ें: Delhi Election 2020: चुनाव के लिए भाजपा की रणनीति तैयार, माइक्रमैनेजमेंट पर टिकी उम्मीद

 यहां पढ़ें दिल्‍ली विधानसभा चुनाव से जुड़ी तमाम खबरें-  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.