Delhi Election 2020: दिल्ली में BJP को मिला एक और स्टार कैंपेनर, उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगीं साइना
Delhi Election 2020 दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में बैडमिंटन खिलाड़ी शाइना नेहवाल और उनकी बहन चंद्रांशु पार्टी ज्वाइन की।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए भारतीय जनता पार्टी को एक और स्टार कैंपेनर मिल गया है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने वालीं बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल दिल्ली चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगी।
बता दें कि दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में बैडमिंटन खिलाड़ी शाइना नेहवाल और उनकी बहन चंद्रांशु पार्टी ज्वाइन की। इस मौके पर साइना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम और उनकी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रही हूं। इसी के साथ यह भी जोड़ा कि वह दिल्ली में भाजपा उम्मीदवार के लिए प्रचार भी करेंगीं।
भाजपा नेता ने थामा कांग्रेस का हाथ
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भाजपा नेता और दिल्ली प्रदेश कश्यप समाज के अध्यक्ष अर¨वद सिंह कश्यप ने समस्त कार्यकारिणी के साथ मंगलवार को कांग्रेस की सदस्यता ले ली। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने उनका कांग्रेस में स्वागत किया और उन्हें पार्टी का पटका भी पहनाया। इस अवसर पर घोंडा से कांग्रेस उम्मीदवार भीष्म शर्मा और कांग्रेस प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज भी मौजूद थे।