यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Election 2020: यहां पढ़ें विधानसभा सीट नांगलौई के बारे में संपूर्ण जानकारी
Delhi Election 2020 मुगल बादशाह द्वारा बनवाई गई 75 फीट ऊंची मीनार को हस्तसाल की लात भी कहा जाता है।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। नांगलौई जाट विधानसभा सीट, उत्तर पश्चिमी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आती है। वर्तमान समय में आम आदमी पार्टी के रघुवेंद्र शौकीन इस सीट पर विधायक हैं। 1951 में इस क्षेत्र को विधानसभा सीट बनाया गया। इस सीट पर कांग्रेस के नेताओं ने 5 बार जीत हासिल की, जबकि भाजपा को सिर्फ दो बार ही यहां जीत मिली। 1650 के दौरान मुगल बादशाह इस इलाके में शिकार करने जाया करते थे और यहां ठहरते थे। इस दौरान ही यह इलाका बसा। मुगल बादशाह द्वारा बनवाई गई 75 फीट ऊंची मीनार को हस्तसाल की लात भी कहा जाता है। यह मीनार कुतुब मीनार के जैसी ही दिखती है और यह भी लाल बलुआ पत्थर से बनाई गई है।
2015 में रघुवेंद्र शौकीन ने भारतीय जनता पार्टी के मनोज कुमार शौकीन को शिकस्त दी थी। रघुवेंद्र शौकीन को 83259, जबकि मनोज कुमार शौकीन को 46235 वोट मिले थे। तीसरे स्थान पर 15756 वोट के साथ कांग्रेस के डॉ. बिजेंद्र सिंह थे। इस बार इस सीट पर एक बार फिर से आप ने रघुवेंद्र शौकीन को मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला यहां भाजपा के करमसिंह से होने जा रहा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में इस बार दिल्ली चुनाव में 1.46 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।