विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जेपी नड्डा बोले- केजरीवाल ने पूरे नहीं किए वादे, पूछा- कहां है 15 लाख सीसीटीवी कैमरे

By Tilak RajEdited By:
Published: Tue, 04 Feb 2020 12:32 PM (IST)Updated: Tue, 04 Feb 2020 12:39 PM (IST)

भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने एक चुनावी रैली के दौरान दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर वादे पूरे न करने का आरोप लगाया।

जेपी नड्डा बोले- केजरीवाल ने पूरे नहीं किए वादे, पूछा- कहां है 15 लाख सीसीटीवी कैमरे
जेपी नड्डा बोले- केजरीवाल ने पूरे नहीं किए वादे, पूछा- कहां है 15 लाख सीसीटीवी कैमरे

नई दिल्‍ली, एएनआइ। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे नेताओं के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप बढ़ते जा रहे हैं। भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने एक चुनावी रैली के दौरान दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर वादे पूरे न करने का आरोप लगाया। नड्डा ने पूछा कि दिल्‍ली में अभी तक क्‍यों नहीं लगे 15 लाख सीसीटीवी कैमरे?

जेपी नड्डा ने एक रैली के दौरान कहा, 'दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि वह 15 लाख सीसीटीवी कैमरे लगवाएंगे। आम जनता के लिए पूरी राजधानी में फ्री वाइफाइ की सुविधा उपलब्‍ध कराएंगे। हालांकि, आज की तारीख तक दिल्‍ली की जनता सीसीटीवी कैमरों और फ्री वाइफाइ सिग्‍नल का इंतजार कर रही है। आखिर, क्‍यों अभी तक केजरीवाल ने अपने वादों को पूरा नहीं किया है।'

हालांकि, अरविंद केजरीवाल सीसीटीवी कैमरों और फ्री वाइफाइ में देरी के लिए उपराज्‍यपाल और केंद्र सरकार को दोषी ठहराते हैं। केजरीवाल से कई बार यह सवाल पूछा गया है, हर बार उन्‍होंने कहा, 'उपराज्‍यपाल ने सीसीटीवी और फ्री वाइफाइ की फाइलों को अपनी स्‍वीकृति देने में काफी समय लगाया। कोर्ट में मामला जाने के बाद से दिल्‍ली की सरकार खुलकर जनता की भलाई के लिए काम कर पा रही है।'

गौरतलब है कि दिल्‍ली की 70 विधानसभा सीटों पर 8 फरवरी को चुनाव होने जा रहे हैं। मतगणना 11 फरवरी को होती। आप, भाजपा और कांग्रेस तीनों चुनाव में जीत का दावा कर रही हैं। हालांकि, जनता किसके सिर दिल्‍ली का ताज सजाएगी, ये 11 फरवरी को ही पता चल पाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।