Move to Jagran APP

Delhi Election 2020: रेसलर खली ने किया भाजपा के लिए प्रचार, कैंपन का आखिरी दिन

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रेसलर द ग्रेट खली भाजपा उम्मीदवार आशीष सूद के लिए प्रचार करते दिखाई दिए।

By TaniskEdited By: Published: Thu, 06 Feb 2020 12:25 PM (IST)Updated: Thu, 06 Feb 2020 12:35 PM (IST)
Delhi Election 2020: रेसलर खली ने किया भाजपा के लिए प्रचार, कैंपन का आखिरी दिन
Delhi Election 2020: रेसलर खली ने किया भाजपा के लिए प्रचार, कैंपन का आखिरी दिन

नई दिल्ली,जेएनएन। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन  रेसलर  द ग्रेट खली भाजपा उम्मीदवार आशीष सूद के लिए प्रचार करते दिखाई दिए। आशीष सूद पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी विधानसभा से मैदान में हैं। अंतिम चरण का प्रचार काफी जोर-शोर से जारी है। सभी पार्टियों ने कैंपेन में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।  खली ही नहीं चुनाव प्रचार में भाजपा उम्मीदवारों के लिए सपना चौधरी और दिनेश लाल यादव (निरुहा) भी समेत मशहूर चेहरों ने प्रचार किया है। भाजपा ही नहीं अन्य पार्टियों के लिए भी मशहूर लोगों ने प्रचार किया है।

loksabha election banner

खली के साथ दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी मौजूद रहे। खली इस दौरान जनकपुरी 40 फुट रोड, चाणक्य पैलेस में एक सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार वह पार्टी ते अन्य नेताओं के लिए भी प्रचार कर सकते हैं। खली इससे पहले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा के लिए कैंपेन कर चुके हैं। 

राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी

बता दें कि शनिवार (8 फरवरी) को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए हाई वोल्टेज चुनाव प्रचार आज शाम 6 बजे समाप्त होगा। कैंपेन के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस समेत अन्य दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। 

सिसोदिया की 'पदयात्रा' 

समाचार एजेंसी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के क्रमशः सीमापुरी, हरि नगर और मादीपुर विधानसभा क्षेत्रों में तीन रोडशो करने वाले हैं, जबकि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मुंडका और सुल्तान माजरा में रोड शो करेंगे। उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया भी आज अपने निर्वाचन क्षेत्र पटपड़गंज में 'पदयात्रा' कर रहे हैं।

भाजपा की कमान अमित शाह ने संभाली

चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा की कमान अमित शाह ने संभाली। दूसरी ओर आप ज्यादातर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निर्भर रही। कांग्रेस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर उम्मीद जताई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो रैलियां की। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राजौरी गार्डन में एक रैली भी की। चुनाव परिणाम 11 फरवरी को आएंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.