Move to Jagran APP

Delhi Election 2020: कांग्रेस ने सांप्रदायिक सौहार्द बचाने को राजद से हाथ मिलाया

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ गठबंधन करके विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला दिल्ली का सांप्रदायिक सौहार्द बचाने के लिए किया है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sun, 02 Feb 2020 03:21 PM (IST)Updated: Sun, 02 Feb 2020 03:21 PM (IST)
Delhi Election 2020: कांग्रेस ने सांप्रदायिक सौहार्द बचाने को राजद से हाथ मिलाया
Delhi Election 2020: कांग्रेस ने सांप्रदायिक सौहार्द बचाने को राजद से हाथ मिलाया

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा है कि उनकी पार्टी ने पहली बार राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ गठबंधन करके विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला दिल्ली का सांप्रदायिक सौहार्द बचाने के लिए किया है। बिहार में साम्प्रदायिक सद्भाव और भाईचारे को बचाने वाली राजद मुख्य पार्टी है। कांग्रेस ने भी पूर्वाचलियों के हितों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में विकास के अनेक कार्य किए हैं।

loksabha election banner

दरअसल, शनिवार को चोपड़ा ने प्रदेश पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव एस एम कमर आलम के साथ पहली बार संयुक्त पत्रकार वार्ता की। बुराड़ी, किराड़ी, उत्तम नगर और पालम विधानसभा सीट गठबंधन के तहत राजद को दे दी गई हैं, जबकि कांग्रेस 66 सीटों पर लड़ रही है।

चोपड़ा ने कहा कि कांग्रेस व राजद दोनों मिलकर नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध दिल्ली सहित राष्ट्रीय स्तर पर भी कर रहे हैं। कमर आलम और राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्य सभा सदस्य मनोज कुमार झा ने कहा कि कांग्रेस और उनकी पार्टी मिलकर बिहार में चुनाव लड़ते हैं।

दरअसल, दोनों दलों की सोच देश में साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने एवं गरीबों, किसानों, मजदूरों का विकास करने की है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अनिल भारद्वाज ने बताया कि सोमवार को दोपहर बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, राज बब्बर, नगमा विकास पुरी में नगली विहार, जय विहार, छठ घाट पर विकास पुरी से कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश शर्मा और उत्तम नगर विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार शक्ति विश्नोई के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे।

इस दौरान दिल्ली राजद अध्यक्ष मनोज चौधरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. नवल किशोर, कांग्रेस प्रवक्ता अनिल भारद्वाज, नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार रोमेश सब्बरवाल और पूर्व मेयर सतवीर सिंह भी मौजूद रहे। इस बीच नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के वाल्मीकि मंदिर के संत चिन्ना महाराज को कांग्रेस की सदस्यता दिलवाई गई।

तेजस्वी करेंगे रोड शो

राजद के मनोज झा ने बताया कि तेजस्वी रविवार को पालम और उत्तम नगर में रोड शो करेंगे, जबकि सोमवार को विकासपुरी में राजद-कांग्रेस की संयुक्त जनसभा है। बुराड़ी-किराड़ी में भी सभा की जाएगी। उन्होंने बताया कि पार्टी प्रत्याशियों और कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में तेजस्वी दो रोड शो और दो रैलियां दिल्ली में करेंगे। कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान बोलते प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा(बाएं) व  

सोनिया, राहुल और प्रियंका का शेड्यूल तय

चार फरवरी को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका वाड्रा शाम 4 बजे जंगपुरा जबकि शाम 6 बजे संगम विहार में जनसभा करेंगे। पांच फरवरी को राहुल और प्रियंका शाम 5 बजे कोंडली और शाम 7 बजे हौजकाजी में जनसभा करेंगे। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पांच फरवरी को दोपहर 2 बजे सीलमपुर में जनसभा करेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.