Move to Jagran APP

Delhi Assembly Election 2020: केजरीवाल ने दिल्ली में फैलाया राजनीतिक प्रदूषणः सुभाष चोपड़ा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में राजनीतिक प्रदूषण फैलाया है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Fri, 27 Dec 2019 05:44 PM (IST)Updated: Fri, 27 Dec 2019 05:44 PM (IST)
Delhi Assembly Election 2020: केजरीवाल ने दिल्ली में फैलाया राजनीतिक प्रदूषणः सुभाष चोपड़ा
Delhi Assembly Election 2020: केजरीवाल ने दिल्ली में फैलाया राजनीतिक प्रदूषणः सुभाष चोपड़ा

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। दिल्ली विधानसभा चुनाव ( Delhi Assembly Election 2020) जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे दिल्ली की राजनीति गरमा रही है। भाजपा नेताओं के बाद शुक्रवार को दिल्ली कांग्रेस प्रदेश कमेटी ने भी प्रेस कांफ्रेंस कर केजरीवाल सरकार पर कई आरोप लगाए। 

loksabha election banner

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में राजनीतिक प्रदूषण फैलाया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में पांच संसदीय क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी तीसरे नंबर पर रही। चुनाव को नजदीक देख मुख्यमंत्री फ्री सेवाएं देने की घोषणा कर रहे हैं। पहले महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा, फिर 200 यूनिट तक बिजली। लेकिन लाडली स्कीम बन्द कर दी। दिल्ली में निर्भया फंड इस्तेमाल नही किया।

सुभाष चोपड़ा ने एक फिर कहा कि अगर कांग्रेस दिल्ली में सत्ता में आयी तो लोगों को 600 यूनिट बिजली मुफ्त में दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में महंगाई से लोग परेशान हैं। राजधानी के लोगों को पीने के लिए साफ पानी नहीं मिल रहा है। 

शिक्षा विभाग के मुद्दे पर कीर्ति आजाद ने केजरीवाल को घेरा

प्रदेश कांग्रेस कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष कीर्ति आजाद ने भी दिल्ली सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग पर बजट का 46% पैसा उपयोग ही नही हुआ । स्कूलों में शीला सरकार के दौरान दाखिले बढ़े थे लेकिन अब कम हुए हैं। कांग्रेस सरकार के दौरान छात्रों के पास परसेंट 99.45% था अब 68.9% हो गया है। सरकारी स्कूलों में गरीबों के बच्चे 20 फीसद कम हुए हैं।

स्वास्थ्य व्यवस्था पर संदीप दीक्षित ने सीएम को घेरा

वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने कहा कि दिल्ली में स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत खराब है। उन्होंने कहा कि मोहल्ला क्लिनिक की सिर्फ बात होती है। मोहल्ला क्लिनिक 1000 खोलने थे लेकिन 400 खुले हैं। 183 पहले के थे लेकिन बाकी कुछ ही महीने पहले बने। साढ़े चार साल में केजरीवाल सरकार ने कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि शीला सरकार में 542 डिस्पेंसरी थी। केजरीवाल सरकार में एक भी अस्पताल नया नही बना। सरकारी अस्पताल का हाल बुरा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली आरोग्य निधि खत्म कर दी गई। अब डॉक्टरों की नियुक्ति नही हो रही।

जेपी अग्रवाल ने की जांच की मांग

वरिष्ठ कांग्रेस नेता जेपी अग्रवाल ने कहा कि केजरीवाल ने बिजली कंपनियों पर सख्ती का वादा था लेकिन सरकार ने उनसे हाथ मिला लिया। बिजली कंपनियों को जो 8532 करोड़ दिए उसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। निजी कंपनियों का कैग ऑडिट नही कराया। 82 फीसद छोटे दुकानदारों और घरेलू उपभोक्ता से कमर्शियल रेट से बिजली दी जा रही है जोकि गलत है।

कांग्रेस नेता रमेश कुमार ने केजरीवाल सरकार को पानी के मुद्दे पर घेरा। उन्होंने कहा कि  दिल्ली के लोगों को प्रदूषित पानी मिल रहा है। वहीं तरविंदर सिंह मारवाह ने कहा कि प्रदूषण से दिल्ली के लोग परेशान हैं। इसकी वजह से स्कूल बंद करने पड़े। दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की हालत खराब है। एक नया फ्लाईओवर नही बना।

महिला विरोधी होने का लगाया आरोप

वहीं कांग्रेस नेता कृष्णा तीरथ ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार महिला विरोधी है। सरकार ने बसों में महिलाओं की यात्रा फ्री तो कर दी लेकिन महिला विधायक को सरकार में जगह नहीं दी गई। वहीं महाबल मिश्रा ने कहा कि कच्ची कॉलोनी में विकास का सिर्फ प्रचार हुआ। 1999 से सिर्फ कांग्रेस ने काम शुरू किया। अब सरकार ने हमें किरायेदार बना दिया है। उन्होंने कहा कि आप और बीजेपी आपस में मिले हुए हैं। अनाधिकृत कॉलोनियों में लोगों के साथ धोखा हुआ है। कांग्रेस सरकार आने पर निःशुल्क कॉलोनी रेगुलराइज करेंगे। 

उधर, कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव ने कहा कि मेट्रो फेज 3 लेट हुआ, फेज 4 पांच साल पीछे चल रहा है। दिल्ली में 3800 बसें घटी हैं। अब चुनावी महीनों में 100 बसे लाई गयी। 45 लाख लोग सफर करते थे 2015 में अब ये 20 लाख रह गए हैं। दिल्ली मेरठ हाई स्पीड कॉरिडोर का काम अधर में लटका हुआ है।

CAA Delhi Protest: लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन बंद, नहीं रूक रही हैं ट्रेनें

 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.