Move to Jagran APP

Delhi Election 2020 : सीएम केजरीवाल ने दी अमित शाह को किसी भी मुद्दे पर बहस की चुनौती

Delhi Assembly Elections 2020 मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दिल्ली की किसी भी मुद्दे पर बहस की चुनौती दी।

By Mangal YadavEdited By: Published: Wed, 05 Feb 2020 03:59 PM (IST)Updated: Wed, 05 Feb 2020 04:18 PM (IST)
Delhi  Election 2020 : सीएम केजरीवाल ने दी अमित शाह को किसी भी मुद्दे पर बहस की चुनौती
Delhi Election 2020 : सीएम केजरीवाल ने दी अमित शाह को किसी भी मुद्दे पर बहस की चुनौती

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। Delhi Assembly Elections 2020:  दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए चुनाव प्रचार अंतिम चरण में है। इस बीच भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच जुबानी जंग लगातार जारी है। बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दिल्ली की किसी भी मुद्दे पर बहस की चुनौती थी। केजरीवाल ने कहा कि मंगलवार को उन्होंने भाजपा को चुनौती दी थी कि अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करें। उनके मुख्यमंत्री के पद के चेहरे से बहस करने को तैयार हैं।

loksabha election banner

केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने भाजपा को बुधवार को एक बजे तक का समय दिया था। मगर भाजपा ने अपना मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नही किया है। भाजपा के पास चुनाव लड़ने के लिए न मुद्दा है और न ही चेहरा है। यह बहुत दुख की बात है कि भाजपा के पास मुख्यमंत्री के पद का चेहरा ही नही है। अमित शाह कहते हैं कि वह मुख्यमंत्री बनाएंगे। इसलिए हम अमित शाह से बहस करने को तैयार हैं। वह आएं और बताएं कि आप ने दिल्ली के लिए क्या किया है। अमित शाह जहां कहेंगे उनसे बहस करने को तैयार हैं। बहस अच्छी बात है। मैं अमित शाह को खुले मंच से आमंत्रित करता हूँ।

सीएम पद का चेहरा घोषित करने की दी थी चुनौती 

इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी को बहस की खुली चुनौती दी थी। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करे। वह घोषणा पत्र पर उससे बहस करने को तैयार हैं। घोषणा पत्र जारी करने के बाद केजरीवाल ने कहा कि अब हमारा घोषणा पत्र जारी हो गया है और भाजपा का भी हो चुका है। भाजपा बुधवार दोपहर एक बजे तक अपने मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी का नाम बता दे। मैं उनसे घोषणा पत्र को लेकर बहस करने के लिए तैयार हूं।

उन्होंने कहा कि अमित शाह अभी कह रहे हैं कि आप मुझे वोट दें और सीएम मैं तय करूंगा। केजरीवाल ने कहा कि वह चाहते हैं कि दिल्ली वाले उनको ब्लैंक चेक दे दें और वो सीएम का नाम लिख देंगे। कल अमित शाह ने किसी अनपढ़ व्यक्ति को दिल्ली का मुख्यमंत्री बना दिया, तो दिल्ली की जनता का वोट तो खराब हो जाएगा। यह जनता के साथ धोखा होगा।

पहले भी आप इसी मुद्दे पर भाजपा को घेरती रही है

गौरतलब है कि आप काफी पहले से भाजपा को इसी मसले पर घेर रही है। वहीं भाजपा की ओर से कहा जा रहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में चुनाव लड़ रहे हैं। खुद पीएम मोदी ने भी अपनी सभा में कहा था कि दिल्ली वालों का हर एक वोट सीधे उनकी शक्ति को बढ़ाएगा। वहीं गृह मंत्री अमित शाह जनसभाओं में पार्टी के नेताओं और प्रत्याशियों से बहस करने की केजरीवाल को चुनौती दे चुके हैं। यही नहीं मंगलवार को केजरीवाल की चुनौती के बाद भी उन्होंने मीनाक्षी लेखी से बहस की केजरीवाल को चुनौती दी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.