विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Election 2020 : फ्री स्कूटी और सस्ता राशन, जानें- भाजपा के संकल्प पत्र की बड़ी बातें

By Mangal YadavEdited By:
Published: Fri, 31 Jan 2020 04:59 PM (IST)Updated: Sat, 01 Feb 2020 07:09 AM (IST)

Delhi Assembly Elections 2020 दिल्ली में गरीबों को दो रुपये प्रति किलो आटा देने का भाजपा ने वादा किया है। इसके साथ ही कई लोक-लुभावने वादे किए गए हैं।

Delhi Election 2020 : फ्री स्कूटी और सस्ता राशन, जानें- भाजपा के संकल्प पत्र की बड़ी बातें
Delhi Election 2020 : फ्री स्कूटी और सस्ता राशन, जानें- भाजपा के संकल्प पत्र की बड़ी बातें

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। Delhi Assembly Elections 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए भाजपा ने अपना संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) जारी कर दिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दिल्ली की जनता के सामने अपना विजन रखा।

भाजपा ने गरीबों, व्यापारियों, छात्रों और बेरोजगारों के लिए महत्वपूर्ण वादे किए हैं। इसके अलावा महिलाओं और खिलाड़ियों को ध्यान में रखकर संकल्प पत्र तैयार किया है। आइए जानते हैं भाजपा को संकल्प की अहम बातें:

संकल्प पत्र के मुख्य बिंदु

1.गरीबों के लिए 2 रुपये प्रति किलो गेहूं का आटा।

2.नई अधिकृत कालोनियों के विकास के लिए विकास बोर्ड।

3.व्यापारियों के लिए एक वर्ष में लीज होल्ड से फ्री होल्ड योजना।

4. सीलिंग न होने के लिए नियम और कानून में बदलाव।

5. किराएदारों की हितों की रक्षा के लिए कदम।

6. भ्रष्टाचार मुक्त शासन।

7. टैंकर मुक्त दिल्ली और प्रत्येक घर मे नल से स्वच्छ जल।

8. आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और किसान सम्मान निधि लागू करेंगे।

9. 10 नए कॉलेज और 200 स्कूल बनाएंगे। 

10. समृद्ध दिल्ली इंफ्रास्ट्रक्चर योजना।

11. गरीब परिवार की लड़की के जन्म के समय अकाउंट खोलकर पैसा जमा किया जाएगा।

12. गरीब परिवार की कॉलेज जाने वाली छात्राओं के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटी देने का वादा।

13.9 वीं कक्षा की छात्राओं को स्कूल जाने के लिए साइकिल दी जीएगी। 

14.विधवा की बेटी की शादी के लिए 51 हजार देने का वादा।

15.कचरा मुक्त दिल्ली का निर्माण।

16. दस लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा। 

17. युवा व महिला के विकास के लिए बोर्ड बनाया जाएगा।

18.महिला सुरक्षा के लिए लक्ष्मी बाई सुरक्षा योजना

19. दिल्ली यमुना विकास बोर्ड

20. अस्थायी कर्मचारियों को जॉब ग्रांटी

21. रेहड़ी पटरी वालों को नियमित किया जाएगा।

22. किसानों पर लगी धारा 33 और 81 ए समाप्त की जाएगी।

23.युवाओं को अवसर देने के लिए टैलेंट हंट।

24. झुग्गियों में और 280 वार्डों में पुस्कालय बनेंगे।

25. सफाई कर्मचारियों को एरियर का भुगतान।

26.दिव्यांग, विधवा, बुजुर्ग और 1984 दंगा पीड़ितों के पेंशन बढ़ोतरी।

27. ग्रुप हाऊसिंग कॉलोनियों का निर्माण किया जाएगा। 

28.पुनर्वास कालोनी के लोगों को मालिकाना हक।

29. स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जाएगा।

30.  फिट इंडिया-फिट दिल्ली अभियान चलेगा इसे खेलो इंडिया से जो़ड़ा जाएगा। 

31. सभी विभागों में रिक्त पद भरे जाएंगे। 

32. टैक्सी और ऑटो स्टैंड और बनाए जाएंगे।