Move to Jagran APP

Delhi Assembly Election Result 2020: पूर्व दिल्ली में 4 निगम पार्षद चुनाव जीतने में सफल

Delhi Assembly Election Result 2020 AAP ने कोंडली से कुलदीप कुमार त्रिलोकपुरी से रोहित मेहरोलिया और सीलमपुर से अब्दुल रहमान को टिकट दिया था।

By Mangal YadavEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 04:12 PM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 04:16 PM (IST)
Delhi Assembly Election Result  2020: पूर्व दिल्ली में 4 निगम पार्षद चुनाव जीतने में सफल
Delhi Assembly Election Result 2020: पूर्व दिल्ली में 4 निगम पार्षद चुनाव जीतने में सफल

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi Assembly Election Result  2020: पूर्व दिल्ली में तीन निगम पार्षद विधानसभा चुनाव 2020 जीतने में सफल रहे हैं। पूर्वी दिल्ली नगर निगम के पांच निगम पार्षदों को इस बार भाजपा और आम आदमी ने चुनाव मैदान में उतारा था। जहां आम आदमी पार्टी के तीनों निगम पार्षद चुनाव जीतने में सफल रहे। वहीं भाजपा के दोनों पार्षदों को हार का सामना करना पड़ा।

loksabha election banner

आम आदमी पार्टी  ने कोंडली से कुलदीप कुमार, त्रिलोकपुरी से रोहित मेहरोलिया और सीलमपुर से अब्दुल रहमान को टिकट दिया था। यह तीनों ही चुनाव जीतने में सफल रहे।

भाजपा ने विवेक विहार के निगम पार्षद संजय गोयल को शाहदरा विधानसभा से और किरण वैद्य को त्रिलोकपुरी विधानसभा से टिकट दिया था। लेकिन यह दोनों ही चुनाव जीतने में सफल नहीं हो सके। इन नतीजों से यह साफ हो गया है। पूर्वी दिल्ली नगर निगम की 3 सीटें खाली हो गई हैं। अब आने वाले दिनों में तीन वार्डों में निगम के उपचुनाव कराने होंगे।

उधऱ, मनोनीत पार्षद हाजी यूनुस भी मुस्तफाबाद से चुनाव जीत गए हैं, जिससे आने वाले दिनों में दिल्ली सरकार एक मनोनीत पार्षद का भी मनोनयन करेगी। मुस्तफाबाद में आम आदमी पार्टी ने भाजपा को हराया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.