एक और बुरी हार की ओर कांग्रेस, बेटी शिवानी भी पिछड़ी, कांग्रेस अध्यक्ष कर सकते हैं इस्तीफे का एलान
Delhi Assembly Election Result 2020 LIVE सभी 70 सीटों पर रुझानों के मुताबिक AAP 58 और भाजपा 12 सीटों पर आगे हैं और कांग्रेस सभी 70 सीटों पर तीसरे स्थान पर है।
नई दिल्ली, एएनआइ। Delhi Assembly Election Result 2020 LIVE: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के तहत सभी 70 सीटों पर मतगणना जारी है। रुझानों में आम आदमी पार्टी काफी आगे चल रही है तो भारतीय जनता पार्टी दूसरे स्थान पर और कांग्रेस का कहीं अता पता नहीं है। सभी 70 सीटों पर रुझानों के मुताबिक, AAP 58 और भाजपा 12 सीटों पर आगे हैं और कांग्रेस सभी 70 सीटों पर तीसरे स्थान पर है। कांग्रेस की स्थिति इस कदर बुरी है कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की बेटी शिवानी चोपड़ा कालकाजी विधानसभा से तीसरे स्थान पर चल रही हैं। इस बीच सुभाष चोपड़ा ने हार मान ली है।
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा थोड़ी देर में कर सकते हैं इस्तीफे की पेशकश
जागरण से बातचीत में सुभाष चोपड़ा ने कहा कि मैं हार की नैतिक जिम्मेदारी लेता हूं। अरविंद केजरीवाल को बधाई, लेकिन वह अपने काम की वजह से नहीं, बल्कि विज्ञापनों की वजह से जीते।