Gokalpur: आप के बैनर के साथ बने विधायक, इस बार NCP के झंडे के साथ मैदान में
गोकलपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के बीच लोकप्रिय फतेह सिंह दिल्ली की पहली विधानसभा के सदस्य और डिप्टी स्पीकर रह चुके हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली की सियासत के बड़े चेहरे के तौर पर पहचान रखने वाले फतेह सिंह गोकलपुर विधानसभा के सदस्य हैं। गोकलपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के बीच लोकप्रिय फतेह सिंह दिल्ली की पहली विधानसभा के सदस्य और डिप्टी स्पीकर रह चुके हैं। 13 जनवरी 1957 को सक्तू सिंह के घर जन्में फतेह सिंह उत्तर प्रदेश के मेरठी की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से स्नातक हैं।
शुरुआत से ही राजनीति के प्रति गहरी रुचि रखने वाले फतेह सिंह ने जीविका के लिए मटीरियल आपूर्ति का काम शुरू किया। 1993 में भाजपा की सदस्यता हासिल कर सक्रिय राजनीति में उतर गए। उन्होंने राजनीति में कई बड़े पदों पर रहे और चुनाव में जीत हासिल की। 2015 के विधानसभा चुनाव में वह गोकलपुर सीट से आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़े और जीतकर विधायक बने। अगर उनके निजी जीवन की बात करें तो उनकी जानकारी इस प्रकार है-
जन्मतिथि- 13 जनवरी 1957
पद- विधायक
परिवार- पत्नी सरोज, एक बेटी और दो बेटे
शिक्षा- स्नातक
संपत्ति- 7 करोड़ से ज्यादा
व्यवसाय- व्यापार
पति/पत्नी का व्यवसाय- गृहिणी
बता दें कि फतेह सिंह ने 2015 में आप के बैनर तले चुनाव लड़ा और उन्हें 71240 वोट हासिल हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और बीजेपी उम्मीदवार रंजीत सिंह को 31968 वोटों से हराया था। रंजीत सिंह को 39272 वोट हासिल हुए थे। बता दें कि इस बार फतेह सिंह को आम आदमी पार्टी से मौका नहीं मिला और वो इस बार एनसीपी की सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।