Move to Jagran APP

Delhi Assembly Election 2020: जानें, दिल्ली सल्तनत की मुख्य चौकी रही बादली सीट की रोचक बातें

Delhi Assembly Election 2020 बादली विधानसभा क्षेत्र का एतिहासिक तौर पर काफी महत्व रहा है। मुगलकाल के समय इस इलाके को दिल्‍ली सल्‍तनत की मुख्‍य चौकी के रूप में भी जाना जाता था।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Fri, 07 Feb 2020 12:47 PM (IST)Updated: Fri, 07 Feb 2020 12:47 PM (IST)
Delhi Assembly Election 2020: जानें, दिल्ली सल्तनत की मुख्य चौकी रही बादली सीट की रोचक बातें
Delhi Assembly Election 2020: जानें, दिल्ली सल्तनत की मुख्य चौकी रही बादली सीट की रोचक बातें

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Delhi Assembly Election 2020: बादली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र उत्तर भारत में दिल्ली की 70 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है।  इस सीट पर 8 फरवरी को मतदान किया जाना  है। इस बार भी बादली निर्वाचन क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अजेश यादव हैं। 2015 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान अजेश यादव ने 72795 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी। आजेश यादव के सामने दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे देवेंद्र यादव एक बार फिर अपनी बादली सीट से चुनाव मैदान में हैं। वहीं भाजपा ने यहां से अपने निगम पार्षद विजय भगत को उम्मीदवार बनाया है। 

loksabha election banner

जानें बादली सीट का इतिहास

ये गांव आर्थिक रुप से मजबूत इलाका रहा है। 1993 में इसे विधानसभा क्षेत्र घोषित किया गया था। ऐसा कहा जाता है कि बादली को इंदौर से आए ब्राह्मणों ने बसाया था। हालांकि बाद में रोहतक के रहने वाले आहीरों और जाट ने आक्रमण कर बादली पर कब्जा कर अपना घर बना लिया था। बता दें कि मुगलकाल के वक्त इस इलाके को दिल्‍ली सल्‍तनत की मुख्‍य चौकी के रूप में भी जाना जाता था।

दरअसल, दिल्ली पर हमला करने वाले आक्रमणकारियों को पहले यहां के लोगों से लोहा लेना पड़ता था। हालांकि, अब इस क्षेत्र को फसलों और हरी सब्जियों के लिए भी जाना जाता है। यहां ये बड़ी मात्रा में सब्जियां सप्लाई की जाती हैं। 2015 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान आप पार्टी के अजेश यादव ने 72795 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार देवेंदर यादव को 35376 वोटों से हराया था। देवेंदर यादव को कुल 37419 वोट मिले थे। यहां 223,245 मतदाता हैं, जिनमें से पुरुष 128192 और महलिा मतदाता 95053 है। 

कौन है आजेश यादव 

अजेश यादव एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं और दिल्ली की छठी विधानसभा के सदस्य हैं। वह आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं और दिल्ली के बादली (विधानसभा क्षेत्र) का प्रतिनिधित्व करते हैं।

अजेश यादव का जन्म 1967 में दिल्ली में हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई की और कला स्नातक की उपाधि प्राप्त की। जानकारी के लिए बता दें कि  राजनीति में आने से पहले वह व्यवसायी थे। अजेश यादव एक कार्यकाल के लिए विधायक रहे हैं। 2008 में उन्होंने बदली (दिल्ली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र) से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार के रूप में दिल्ली चुनाव की पांचवीं विधान सभा के लिए चुनाव लड़ा था। फिलहाल, वह आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं और बादली (दिल्ली विधानसभा क्षेत्र) का प्रतिनिधित्व करते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.