Delhi Assembly Election 2020: जानिए जनकपुरी सीट से AAP के विधायक राजेश ऋषि के बारे में
दिल्ली में जहां आम आदमी पार्टी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ी टक्कर है तो यह देखना लाजिमी है कि इस बार राजेश क्या अपनी जीत का परचम लहरा पाएंगे या बाजी और मारेगा।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली चुनाव के लिए 70 सीटों पर आठ फरवरी को मतदान होगा। ऐसे में पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में आने वाली जनकपुरी सीट काफी महत्वपूर्ण है। जनकपुरी सीट से वर्तमान में आम आदमी पार्टी के विधायक राजेश ऋषि हैं। यह दिल्ली के पॉश इलाकों में एक है। जनकपुरी एक तरह से भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माना जाता रहा है। हालांकि राजेश ने यहां 2015 में भाजपा के जगदीश मुखी को करीब 25 हजार वोटों से ज्यादा के अंतर पर हरा दिया था।
इस बार दिल्ली में जहां आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ी टक्कर है तो यह देखना लाजिमी है कि इस बार राजेश क्या अपनी जीत का परचम लहरा पाएंगे या इस बार भाजपा और कांग्रेस अपनी वापसी कर पाएगी।
जनकपुरी विधानसभा में 2015 चुनाव परिणाम -
विजेता उम्मीदवार के नाम -राजेश ऋषि (AAP)
रनर अप उम्मीदवार के नाम- प्रो. जगदीश मुखी (BJP)
वोट %
71.44
पुरुष मतदाता
93093
महिला मतदाता
81032
कुल मतदाता
174133
आठ फरवरी को मतदान के बाद 11 फरवरी को चुनाव परिणाम आने के बाद ही यह पता चलेगा कि किस पार्टी के सिर पर शेहरा बांधा है जनता ने। बता दें कि 2015 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को 67 सीटों पर जीत मिली थी वहीं, भाजपा इस जीत की आंधी में काफी कम सीटें जीती थीं। भाजपा को तीन सीटों पर ही जीत मिली थी।
मतदान की तारीख - 8 फरवरी
रिजल्ट की तारीख - 11 फरवरी