Move to Jagran APP

Delhi Assembly Election 2020: इन सीटों पर भाजपा और AAP के बीच सीधा मुकाबला!

Delhi Assembly Election 2020 महरौली विधानसभा सीट पर 1993 से अब तक देखा जाए तो भाजपा तीन बार कांग्रेस दो बार और एक बार आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने जीत हासिल की है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sun, 09 Feb 2020 12:34 PM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2020 09:01 PM (IST)
Delhi Assembly Election 2020: इन सीटों पर भाजपा और AAP के बीच सीधा मुकाबला!
Delhi Assembly Election 2020: इन सीटों पर भाजपा और AAP के बीच सीधा मुकाबला!

नई दिल्ली [सत्येंद्र सिंह]। Delhi Assembly Election 2020: विधानसभा चुनाव में महरौली व छतरपुर विधानसभा क्षेत्रों में आप व भाजपा के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला। किसी बूथ पर भाजपा की लहर दिखी तो किसी पर आम आदमी पार्टी (आप) की रंगत नजर आई। कुछ जगहों पर कांग्रेस उम्मीदवारों के प्रति भी रुझान दिखा मगर मुख्य मुकाबला आप व भाजपा के बीच ही दिखाई दिया। हालांकि तस्वीर 11 फरवरी को साफ होगी। मतदान के बाद जीत के प्रति दोनों दलों के उम्मीदवार हैं। मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ मगर दोनों ही विधानसभा क्षेत्र के मतदान स्थलों पर सुबह 7 बजे से ही लोग लाइन में लग गए।

loksabha election banner

चुनाव आयोग व प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। मतदान स्थल से दो मीटर पहले ही नाके लगाकर वाहन नहीं जाने दिए जा रहे थे। महरौली विधानसभा क्षेत्र में 48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, वहीं छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान दर 62.68 प्रतिशत रहा। पिछले चुनाव में महरौली में 62.76 प्रतिशत मतदान हुआ था।

दिन चढ़ते ही लाइन बढ़ती गई

महरौली व छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 10 बजे तक तो मतदाताओं की लाइन छोटी दिखी। दोपहर 12 बजे के बाद मतदाताओं की संख्या बढ़ी तो लाइन भी लंबी हो गई। लोगों में गजब का उत्साह दिख रहा था। ऐसे मतदाता भी नजर आए जो जिंदगी के अंतिम पड़ाव पर हैं मगर दिल्ली की सरकार चुनने में उन्होंने अपनी भागीदारी दिखाई।

लोग दूसरे के सहारे या फिर व्हील चेयर पर बैठ परिजनों के सहारे मतदान स्थलों तक पहुंचे। शहरी के बजाय ग्रामीण इलाके में लोगों ने मतदान करने में अधिक उत्साह दिखाया। शाम 4 बजे के बाद मतदाताओं की संख्या बढ़ी। कुछ मतदान स्थलों पर शाम 6 बजे के बाद भी लोग कतार में खड़े थे, उन्हें मतदान करने दिया गया। दोनों विधानसभा क्षेत्र के दो-दो मतदान स्थल को मॉडल मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां पर बच्चों के लिए झूले भी लगाए गए हैं।

पहले मतदान फिर समारोह में शिरकत

छतरपुर में कई मतदान स्थलों में शादी समारोह की धूम दिखी। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले महिलाएं सजधज कर समूह में सीधे मतदान स्थल पर पहुंचीं और एक नागरिक होने की जिम्मेदारी निभाने के बाद कार्यक्रम स्थल की ओर गईं।

मोबाइल व बैग नहीं ले जाने से हुई परेशानी

चुनाव आयोग के सख्त निर्देश के चलते सुरक्षाकर्मियों को मतदान करने आए लोगों को मोबाइल व बैग तक अंदर नहीं ले जाने दिया। इसके चलते लोगों को परेशानी हुई। ऐसी कोई व्यवस्था भी नहीं की गई थी कि उनका सामान रख लिया जाता और बाद में दिया जाता।

सीटों का इतिहास

महरौली विधानसभा सीट पर 1993 से अब तक देखा जाए तो भाजपा तीन बार, कांग्रेस दो बार और एक बार आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। 1993 और 1998 में यहां से भाजपा के उम्मीदवार ब्रrा सिंह तंवर जीते ( 2003 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर फिर ब्रह्म सिंह तंवर चुनाव जीते, लेकिन कांग्रेस ने 2008 में योगानंद शास्त्री को टिकट दिया, जिन्होंने यहां से जीत हासिल की। 2013 के चुनावों में साहिब सिंह वर्मा के बेटे परवेश वर्मा जीते, मगर 2015 के चुनावों भाजपा यह सीट बचाने में नाकामयाब रही। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नरेश यादव चुनाव जीते। इस बार फिर वे आप के टिकट पर चुनाव लड़े। उनकी टक्कर भाजपा उम्मीदवार कुसुम खत्री से थी।

छतरपुर सीट

यह विधानसभा सीट दक्षिणी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। यहां के वर्तमान विधायक आम आदमी पार्टी (आप) के करतार सिंह तंवर हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव में आप के उम्मीदवार करतार सिंह तंवर ने भाजपा के ब्रहम सिंह तंवर को 22240 वोटों के अंतर से शिकस्त दी थी। करतार सिंह तंवर को 67645, जबकि ब्रहम सिंह तंवर को 45405 वोट मिले थे। इस बार भी आप से करतार सिंह चुनाव मैदान में उतरे। उनका मुकाबला भाजपा उम्मीदवार ब्रहम सिंह तंवर से हुआ। कुछ मतदान स्थलों पर कांग्रेस उम्मीदवार सतीश लोहिया ने भी उपस्थिति दर्ज कराई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.