Move to Jagran APP

सुभाष चोपड़ा ने कहा- देश के 205 नगर निगमों में भाजपा शासित दिल्ली के नगर निगम सबसे भ्रष्ट

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा कि नगर निगम ने महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट को तीनों सदनों में आज तक नहीं रखा।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Mon, 13 Jan 2020 12:06 AM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2020 07:41 AM (IST)
सुभाष चोपड़ा ने कहा- देश के 205 नगर निगमों में भाजपा शासित दिल्ली के नगर निगम सबसे भ्रष्ट
सुभाष चोपड़ा ने कहा- देश के 205 नगर निगमों में भाजपा शासित दिल्ली के नगर निगम सबसे भ्रष्ट

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा कि देश के 205 नगर निगमों में भाजपा शासित दिल्ली के नगर निगम सबसे भ्रष्ट हैं। चोपड़ा रविवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय राजीव भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दिल्ली की तीनों निगमों के भ्रष्टाचार पर रिपोर्ट जारी करते हुए बोल रहे थे।

loksabha election banner

तीनों नगर निगम की भ्रष्ट नीतियों के चलते जनता त्रस्त

चोपड़ा ने कहा कि तीनों नगर निगम की भ्रष्ट नीतियों के चलते जनता त्रस्त है। सीलिंग से लाखों लोग प्रभावित हैं और निगम गैर-कानूनी सीलिंग करने के साथ-साथ इसे रोकने की आड़ में भी लोगों से अवैध रूप से करोड़ों रुपये वसूल रहा है।

दिल्ली में एक भी मकान बिना रिश्वत लिए नहीं बन पा रहे

चोपड़ा ने भवन विभाग को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज दिल्ली में एक भी मकान बिना रिश्वत लिए नहीं बन पा रहा है। चोपड़ा के साथ मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने भी आरोप लगाया कि नगर निगम ने महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट को भी तीनों सदनों में आज तक नहीं रखा। इससे यह साबित होता है कि गृह कर, भवन विभाग, पेंशन व अन्य मदों में 5000 करोड़ से भी अधिक का घोटाला है। इसकी सीबीआइ जांच होनी चाहिए।

1472 मामलों में से सिर्फ 77 का ऑडिट हुआ, जिसमें 33 लाख का घोटाला पाया गया

तीनों नगर निगमों में कांग्रेस के नेता मुकेश गोयल, अभिषेक दत व कुमारी रिंकू ने आंकडों के हवाले से कहा कि 1472 मामलों में से सिर्फ 77 मामलों का ही आंतरिक ऑडिट करवाया गया, जिसमें लगभग 33 लाख रुपये का घोटाला पाया गया। सभी 1472 मामलों का सच सामने आ जाता तो यह राशि 2000 करोड़ रुपये से भी अधिक होती।

पूर्वी दिल्ली में कूड़ा उठाने के नाम पर 215 करोड़ का घोटाला

रिंकू ने कहा कि पूर्वी दिल्ली में कूड़ा उठाने के नाम पर 215 करोड़ का घोटाला किया गया। सदन की मंजूरी के बिना ऐसी कारों को अनुबंधित किया गया है, जो प्रदूषण फैलाती हैं और अंतरराष्ट्रीय मानकों के खिलाफ हैं।

भाजपा और आप दोनों ही जुमला साबित हुए

मुकेश शर्मा ने एक सवाल के जवाब में केजरीवाल सरकार के प्रचार अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि सूरते हाल, कर दिया खराब दिल्ली का, अब चले जाओ केजरीवाल। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने अच्छे दिन का नारा दिया व केजरीवाल कह रहे हैं, अच्छे दिन बीते, दोनों ही जुमला साबित हुए हैं। दिल्ली की जनता आगामी चुनाव में इन जुमलों का जवाब कांग्रेस को सत्ता में लाकर देगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.