Move to Jagran APP

Delhi Assembly Election 2020: भाजपा ने एक बार फिर बहुमत से ज्यादा सीटें जीतने का किया दावा

दिल्ली भाजपा के मीडिया संपर्क विभाग के प्रमुख नीलकांत बख्शी ने ट्विटर पर 70 सीटों के संभावित नतीजों को जारी किया है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Sun, 09 Feb 2020 11:57 PM (IST)Updated: Mon, 10 Feb 2020 12:09 AM (IST)
Delhi Assembly Election 2020: भाजपा ने एक बार फिर बहुमत से ज्यादा सीटें जीतने का किया दावा
Delhi Assembly Election 2020: भाजपा ने एक बार फिर बहुमत से ज्यादा सीटें जीतने का किया दावा

निहाल सिंह, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद आए एक्जिट पोल के नतीजों को भाजपा ने नकारते हुए न केवल 48 सीटें जीतने का दावा किया, बल्कि यह भी बताया है कि वह इन सीटों पर किन समीकरणों के तहत विजयी होगी। भाजपा ने नरेला, तिमारपुर, आदर्श नगर, बादली, रिठाला, बवाना, नागलोई जाट, रोहिणी और शालीमार बाग के अलावा 39 अन्य विधानसभा सीटें जीतने का दावा किया है। इसके पीछे भाजपा ने वहां के स्थानीय मुद्दों को बताया है। इतना ही नहीं भाजपा ने यह भी बताया कि किन सीटों पर आम आदमी पार्टी (आप) को बढ़त मिल सकती है।

loksabha election banner

नई दिल्ली सीट पर चौंकाने वाले नतीजे

दिल्ली भाजपा के मीडिया संपर्क विभाग के प्रमुख नीलकांत बख्शी ने ट्विटर पर 70 सीटों के संभावित नतीजों को जारी किया है। नीलकांत के मुताबिक विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सड़क से लेकर गंदे पानी, पार्क न होने के साथ सीवरेज की समस्या हैं। उन्होंने ज्यादा सीटों पर भाजपा की जीत के लिए इन्हीं मुद्दों को कारण बताया है। इतना ही नहीं दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन की शकुरबस्ती सीट और कैलाश गहलोत की नजफगढ़ सीट को भी भाजपा ने जीतने का दावा किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नई दिल्ली सीट पर चौंकाने वाले नतीजे होने का भी दावा किया है। भाजपा के पक्ष में 48 सीटों के साथ कई सीटों पर नतीजे चौंकाने वाले व बराबर की लड़ाई होने का दावा भी किया है।

सारे एग्जिट पोल होंगे फेल: मनोज तिवारी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि सारे एक्जिट पोल के नतीजे 11 फरवरी को मतगणना के दिन फेल होंगे। भाजपा को दिल्ली सरकार में जाने के लिए लोगों ने मत दे दिया है। हमें इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर पूरा विश्वास हैं। भाजपा के नेताओं का यह भी मानना है कि मतदान के दिन भारत का न्यूजीलैंड के साथ क्रिकेट मैच था। इसकी वजह से मतदाता शाम को वोट डालने निकले और यह मतदाता भाजपा के समर्थन में मतदान करके आए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.