Move to Jagran APP

दिल्ली में मुख्यमंत्री पद को लेकर AAP के वार से सतर्क हुई भाजपा, संजय सिंह ने फिर कसा तंज

मुख्यमंत्री पद को लेकर आप के वार को कुंद करने के लिए भाजपा नेताओं को दूषित पानी व अन्य समस्याओं को जोरशोर से उठाने का निर्देश दिया गया है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Tue, 26 Nov 2019 09:06 AM (IST)Updated: Tue, 26 Nov 2019 09:06 AM (IST)
दिल्ली में मुख्यमंत्री पद को लेकर AAP के वार से सतर्क हुई भाजपा, संजय सिंह ने फिर कसा तंज
दिल्ली में मुख्यमंत्री पद को लेकर AAP के वार से सतर्क हुई भाजपा, संजय सिंह ने फिर कसा तंज

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने के बयान पर सफाई तो दे दी है, लेकिन आम आदमी पार्टी (पार्टी) इसे तूल देने की कोशिश में है। वहीं, भाजपा भी सर्तक हो गई है। मुख्यमंत्री पद को लेकर आप के वार को कुंद करने के लिए भाजपा नेताओं को दूषित पानी व अन्य समस्याओं को जोरशोर से उठाने का निर्देश दिया गया है।

loksabha election banner

इस रणनीति के तहत दिल्ली के भाजपा नेताओं के साथ ही पुरी भी केजरीवाल पर निशाना साध रहे हैं। सोमवार को भी उन्होंने ट्वीट करके मुख्यमंत्री को घेरने में लगे रहे। उन्होंने ट्वीट किया कि ‘कल मैंने केजरीवाल जी को एक लीटर नल का पानी पीने की चुनौती दी थी परंतु, अकलमंद को इशारा काफी होता है और मैं नहीं चाहता कि वो मेरी हर बात को सच मानकर अपने स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाएं।

वहीं, तिवारी ने कहा कि आप नेता दूषित पानी, जहरीली हवा, बदहाल यातायात व अन्य समस्याओं से लोगों का ध्यान भटका रहे हैं। भाजपा दिल्ली को सर्वश्रेष्ठ दिल्ली बनाने के लिए भाजपा संकल्पित है। वह प्रदेश अध्यक्ष हैं और आप सरकार की नाकामियों को जनता के बीच रख रहे हैं। मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार तय करने का अधिकार भाजपा संसदीय बोर्ड को है।

आपसी झगड़े के कारण मनोज तिवारी का नाम लिया वापस: संजय सिंह

मुख्यमंत्री पद के लिए मनोज तिवारी का नाम लेकर फिर वापस लेने के मुद्दे को आम आदमी पार्टी (आप) छोड़ना नहीं चाहती। आप से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि भाजपा में अंतर्कलह के कारण मनोज तिवारी का नाम तीन घंटे में ही मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार से हटा दिया गया। उन्हेंआठ घंटे की शिफ्ट भी पूरा करने का अवसर नहीं मिला।

इस तरह भाजपा ने आप व केजरीवाल को वॉकओवर दे दिया है। आप के दिल्ली प्रभारी सिंह ने कहा कि रविवार को भाजपा के केंद्रीय मंत्री व दिल्ली के सह प्रभारी हरदीप पुरी ने मनोज तिवारी जी को भाजपा की ओर से दिल्ली में होने वाले चुनावों के लिए मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया था। आप को इस बात की बहुत खुशी हुई कि कम से कम इस बार तो भाजपा ने चुनाव से पहले अपनी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा जनता के सम्मुख रखा। अब जनता को भी अपना निर्णय लेने में आसानी होगी। इस बाबत हमने मनोज तिवारी को मीडिया के माध्यम से बधाई भी दी। मगर मात्र 3 घंटे में ही भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी अपने बयान से पीछे हट गए।

इससे दो बातें साफ तौर पर स्पष्ट हो जाती हैं। पहला तो यह कि भाजपा के अंदर आंतरिक झगड़े बहुत ज्यादा हैं। भाजपा में सुबह कोई मुख्यमंत्री पद का चेहरा होता है, दोपहर को कोई और होता है रात को कोई और हो जाता है। दूसरा यह कि दिल्ली में केजरीवाल जी के चेहरे के सामने भारतीय जनता पार्टी के पास कोई भी चेहरा नहीं है। भाजपा बताए कि उनका मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन है।

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.