Move to Jagran APP

Delhi Election 2020: आधी रात AAP प्रत्याशी पर हमला, मौके पर बेहोश; अस्पताल में कराए गए भर्ती

Delhi Election 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में आरोप-प्रत्यारोप के बीच हिंसा की भी खबर आई है।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 08 Feb 2020 07:32 AM (IST)Updated: Sat, 08 Feb 2020 08:47 AM (IST)
Delhi Election 2020: आधी रात AAP प्रत्याशी पर हमला, मौके पर बेहोश; अस्पताल में कराए गए भर्ती
Delhi Election 2020: आधी रात AAP प्रत्याशी पर हमला, मौके पर बेहोश; अस्पताल में कराए गए भर्ती

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में आरोप-प्रत्यारोप के बीच हिंसा की भी खबर आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की रात को मॉडल टाउन विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अखिलेश पति त्रिपाठी पर हमला हुआ, जिसमें वह मौके पर ही बेहोश हो गए। घायल AAP प्रत्याशी को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

loksabha election banner

हमले को लेकर शुक्रवार देर रात आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य और पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने  ट्वीट किया- मॉडल टाउन के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी पर बीजेपी के गुंडों ने हमला कर दिया है। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। चुनाव आयोग इसका संज्ञान ले और गुंडों के खिलाफ कार्रवाई करें।

वहीं, मॉडल टाउन विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा ने भी ट्ववीट कर AAP प्रत्याशी अखिलेश पति त्रिपाठी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया है- नशे में धुत्त आप उम्मीदवार अखिलेश पति त्रिपाठी ने एक दलित बच्चे को मारा, जब जनता रोकने आई तो उसके साथ आई बदमाशों ने पत्थर भी चलाए और हवाई फायर किए। मॉडल टाउन के लाल बाग में AAP उम्मीदवार के साथ हथियार बंद गुंडे घूम रहे हैं।

सामने आए चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के 554 मामले

चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन में इस बार अब कुल 554 मामले पंजीकृत किए गए हैं। इसमें से 536 मामलों में एफआइआर व 28 मामलों में डीडी एंट्री की गई है। इनमें से ज्यादातर मामलों में चुनाव प्रचार के लिए बैनर पोस्टर लगाकर संपत्तियों को बदरंग करने का आरोप है। सीईओ कार्यालय के अनुसार आप के खिलाफ 38 मामले पंजीकृत हुए हैं। जिसमें से 31 मामलों में एफआइआर दर्ज हुई है व सात मामलों में डीडी एंट्री की गई हैं। वहीं कांग्रेस के खिलाफ 16 व भाजपा के खिलाफ 12 मामले दर्ज हुए हैं। वहीं 498 मामले गैर राजनीतिक  लोगों के खिलाफ दर्ज किए गए हैं। इस बार 10.38 करोड़ की नकदी, 2.72 करोड़ की शराब सहित कुल 55.33 करोड़ के सामानों को जब्त किया गया।

दिल्ली चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.