Delhi Assembly Result: जीत पर केजरीवाल ने पत्नी सुनीता को जन्मदिन पर दिया खास तोहफा, देखें तस्वीरें
Sunita Kejriwal Birthday आम आदमी फिर से दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने वाली है। इस जीत का जश्न अरविंद केजरीवाल के लिए और खास हो गया है। आज उनकी पत्नी का जन्मदिन है।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Sunita Kejriwal Birthday: आम आदमी पार्टी ने आज मंगलवार को अपने पुराने जीत के रिकॉर्ड को दुहरा दिया है। आम आदमी फिर से दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने वाली है। इस जीत का जश्न अरविंद केजरीवाल के लिए और खास हो जाता है क्योंकि आज उनकी धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल का जन्मदिन भी है। पत्नी सुनीता के जन्मदिन पर अरविंद कजरीवाल ने जो जीत का तोहफा दिया है वह सदा उनके लिए यादगार होगा।
जीत का जश्न हुआ खास
इधर विधानसभा की जीत का जश्न कार्यकर्ता से लेकर हर पार्टी का आम और खास मना रहा उसकी बीच एजेंसी के द्वारा एक तस्वीर मीडिया में शेयर की गई जिसमें केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केक काटते नजर आ रही हैं। इस जन्मदिन की बधाई के लिए सोशल मीडिया पर कई यूजर्स उन्हें बधाई का मैसेज दे रहे हैं। लोग सुनीता केजरीवाल को उनके 54वें जन्मदिन पर बधाई दे रहे हैं।
मांगी पति के लिए वोट
यह पहला मौका था कि सुनीता केजरीवाल के लिए वोट मांगती नजरा आई बल्कि वह मुखर हो कर अपने पति के ऊपर लग रहे आरोपों का मुंहतोड़ जवाब भी दिया। बता दें कि सुनीता केजरीवाल एक आईआरएस ऑफिसर थीं। परिवार के कारण उन्होंने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया।
आतंकी कहने पर दिया था करारा जवाब
पत्नी सुनीता ने तब मुखर होकर अपने पति के विरोधियों को जवाब दिया था जब भाजपा ने उन्हें आतंकी कहा था। इस पर सुनीता ने कहा कि दिल्ली की जनता जवाब देगी।
कैसे मिले थे दोनों
सुनीता केजरीवाल और उनके पति दोनों ही भारतीय राजस्व सेवा (IRS) की परीक्षा पास करने के बाद नागपुर में मिले थे। नागपुर में राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी है जहां ट्रेनिंग दी जाती है। यही पर दोनों मिले और पसंद करने लगे। बाद में अरविंद केजरीवाल ने सुनीता से अपनी फीलिंग शेयर करते हुए कहा कि अपना जीवन साथी बनाना चाहते हैं। इसका खुलासा केजरीवाल ने एक इंटरव्यू में किया था।