Move to Jagran APP

Delhi Assembly Election 2020: अमित शाह भाजपा कार्यकर्ताओं को देंगे AAP-कांग्रेस को मात देने का मंत्र

Delhi Assembly Election 2020 अमित शाह रविवार को इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र बताएंगे।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 03 Jan 2020 09:22 AM (IST)Updated: Fri, 03 Jan 2020 09:22 AM (IST)
Delhi Assembly Election 2020: अमित शाह भाजपा कार्यकर्ताओं को देंगे AAP-कांग्रेस को मात देने का मंत्र

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi Assembly Election 2020 : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के की तैयारी के चरण में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Bharatiya Janata Party (BJP) President Amit Shah) रविवार को इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र बताएंगे। भाजपा नेता कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने में जुट गए हैं। उनका लक्ष्य 30 हजार कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने की है। सम्मेलन में शामिल होने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता का डिजिटल कार्ड बनाया जा रहा है जिसमें उसका पूरा विवरण रहेगा।

loksabha election banner

सम्मेलन की तैयारी को लेकर बृहस्पतिवार को भाजपा नेताओं की बैठक भी हुई। सम्मेलन में 13,750 बूथ अध्यक्षों के साथ ही बूथ पालक, शहरी केंद्र प्रमुख, बूथ प्रबंधन विभाग के पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे। पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 51 फीसद वोट पाने का लक्ष्य रखा है।

पार्टी के लिए कमजोर समझे जाने वाले बूथ पर 100 नए मतदाता जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया जा रहा है। भाजपा नेताओं का कहना है कि अगले कुछ दिनों में विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित हो जाएगी। ऐसे में भाजपा का यह बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन महत्वपूर्ण है। नगर निगम और लोकसभा चुनावों में भी शाह ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था।

बूथ प्रबंधन का काम देख रहे नेताओं ने बताया कि लगभग 14 हजार कार्यकर्ताओं का प्रवेश कार्ड तैयार हो गया है। शनिवार तक लगभग 30 हजार कार्यकर्ताओं के कार्ड बनकर तैयार हो जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को मोबाइल लिंक भेजा जा रहा है जिसमें अपना विवरण भरना है। इसके आधार पर कार्ड बनाकर संबंधित जिला के पदाधिकारियों को दिया जा रहा है जिससे कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया जा सके। मोबाइल लिंक पर कार्ड नंबर भरकर कार्यकर्ता सम्मेलन स्थल पर अपने लिए निर्धारित कुर्सी का नंबर भी जान सकता है। कई कार्यकर्ता स्मार्ट फोन का इस्तेमाल नहीं करते हैं उनके लिए अलग से कार्ड बनाया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.